लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Election: उज्ज्वला योजना के जरिए महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल बजाएंगे PM मोदी

By संतोष ठाकुर | Updated: September 4, 2019 08:16 IST

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी-शिवसेना की सरकार है। विधानसभा अक्टूबर-नवंबर में हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव अभियान में पार्टी का जोर विकास कार्य पर होगा.महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी पार्टी का जोर उज्ज्वला योजना पर रहेगा.

 महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जोरदार तैयारी कर रही है और राज्य में चुनावी घोषणाओं का बिगुल इस सप्ताह के अंत में बजाया जा सकता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह के अंत में महाराष्ट्र का दौरा करेंगे और औपचारिक रूप से भाजपा की चुनावी रणभेरी बजाएंगे.

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी पार्टी का जोर उज्ज्वला योजना पर रहेगा. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से उज्ज्वला का 8 करोड़वां कनेक्शन दिलाने की तैयारी की जा रही है.

इसके लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार, इस अवसर पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी उपस्थित रहेंगे.

महाराष्ट्र में फिलहाल सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 43 लाख 89 हजार से अधिक कनेक्शन दिए गए हैं.

भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव अभियान में पार्टी का जोर विकास कार्य पर होगा. इसके अलावा गरीबों, असहायों, किसानों आदि के लिए किए गए कामों को भी हम जनता के बीच ले जाएंगे.

इसी कड़ी में उज्ज्वला योजना का 8 करोड़वां कनेक्शन देने को लेकर कार्यक्रम तय किया जा रहा है. 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले नेता; ऐतिहासिक फैन फॉलोइंग

भारतअमेरिका के नेतृत्व वाले 'पैक्स सिलिका' में शामिल हुआ भारत, जानें क्या है इसका महत्व

भारतसरकार की नीतियां तो मजबूत, क्रियान्वयन कठिन परीक्षा

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

भारतइंडिगो संकट पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया बोले, "नियम सिस्टम के लिए न की लोगों को परेशान करने के लिए"

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग