लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर कार और ट्रक में भिड़ंत, नौ छात्रों की मौत

By भाषा | Updated: July 20, 2019 12:26 IST

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार बुरीतरह क्षतिग्रस्त हो गयी और उसमें सवार सभी नौ छात्रों की मौके पर ही मौत हो गयी। इनकी उम्र 19-23 वर्ष के बीच थी।

Open in App

महाराष्ट्र में पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक कार के ट्रक से टकरा जाने के कारण कार में सवार नौ विद्यार्थियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा कदमवक बस्ती के समीप रात करीब डेढ़ बजे हुआ। लोनी कलभोर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सूरज बंडगार ने कहा, 'जिन लोगों की इस हादसे में जान गयी वे पुणे जिले के यावत के निवासी थे। उनकी उम्र 19-23 वर्ष के बीच थी। वे रायगढ से अपने गृहनगर जा रहे थे।' 

उन्होंने कहा, 'कार तेज रफ्तार से चल रही थी। कदमवक बस्ती के पास पहुंचने पर ड्राइवर कार पर से नियंत्रण नहीं गंवा बैठा और वह पहले डिवाइडर से टकरायी तथा फिर राजमार्ग की दूसरी तरफ जाकर ट्रक से टकरा गई।' 

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि यह हादसा तेज रफ्तार और ड्राइवर के गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठने की वजह से हुआ। बंडगार के मुताबिक यह कार कुछ मिनट पहले एक टोल प्लाजा से गुजरी थी, उसके कर्मचारियों ने भी बताया कि कार तेज रफ्तार से जा रही थी।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार बुरीतरह क्षतिग्रस्त हो गयी और उसमें सवार सभी नौ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी। बंडगार ने कहा, 'स्थानीय लोगों और पुलिस ने देखा कि उनमें से एक व्यक्ति के शरीर में कुछ हरकत हो रही थी। उसे तत्काल समीप के अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।' अधिकारी ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाये गये हैं। मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग