लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: भारी बारिश बनी आफत, सोलापुर सहित सांगली और पुणे जिले में अब तक 27 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 16, 2020 08:11 IST

पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सोलापुर, सांगली, सतारा और कोल्हापुर में भारी बारिश हुई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार इन जगहों से करीब 20 हजार लोगों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोलापुर, सांगली और पुणे जिलों में भारी बारिश के कारण हुई घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत पुणे, सोलापुर, सांगली, सतारा और कोल्हापुर में पिछले दो दिन से मूसलाधार बारिश

पुणे: पश्चिमी महाराष्ट्र के सोलापुर, सांगली और पुणे जिलों में वर्षा जनित घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि तीनों जिलों के 20,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

पूरी रात हुई बारिश के कारण राजधानी मुंबई में भी कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है। पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सोलापुर, सांगली, सतारा और कोल्हापुर में पिछले दो दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। पुणे के संभागीय आयुक्त कार्यालय के अधिकारी ने बताया, ‘‘सोलापुर, सांगली और पुणे में बुधवार से अभी तक वर्षा जनित घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हुई है। सोलापुर में 14, सांगली में नौ और पुणे में से चार लोगों की मौत हुई है।’’

उन्होंने बताया कि सोलापुर जिले के पंढरपुर में दीवार गिरने से बुधवार को छह लोगों की मौत हो गई, अन्य लोगों की मौत वर्षा जनित अन्य घटनाओं में हुई है। अधिकारी ने बताया कि पुणे में चार लोगों की मौत दौंद तहसील के खानोटा में एक झरने में झूबने से हुई। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। सांगली जिले में वर्षा जनित घटनाओं में नौ लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक सूचना के अनुसार सोलापुर, सांगली और पुणे से करीब 20हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।’’ सोलापुर के उपसंभागीय अधिकारी सचिन धोले ने बताया कि पंढरपुर से करीब 1,650 लोगों को सुरक्षित हटाया गया है।

उन्होंने बताया कि तहसील में मदद के लिए एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें बुलायी गयी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पुणे शहर में बुधवार को 96 मिली बारिश हुई। कोल्हापुर में 56 मिली वर्षा हुई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य प्रशासन, सेना, नौसेना और वायुसेना से हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग