लाइव न्यूज़ :

वर्धा के हिंदी विवि कैंपस में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2023 18:12 IST

सुरक्षा गार्ड ने सबसे पहले विवि कैंपस में स्थित मेजर ध्यानचंद मैदान के पास तेंदुए को देखा था। पहले इसे लेकर शंका थी लेकिन बाद में अन्य गार्ड और कुछ विद्यार्थियों ने झाड़ियों के बीच जाकर छिपे तेंदुए को करीब से देखाकर पुष्टि की यह जानवर तेंदुआ ही है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्धा शहर के महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कैंपस में तेंदुआ घुस गयाअचानक तेंदुआ देखकर सबके होश उड़ गए वन विभाग की टीम तेंदुए का रेस्क्यू करने पहुंच गई

वर्धा : वर्धा शहर के महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कैंपस में आज सुबह तेंदुआ घुस गया। विश्वविद्यालय के कैंपस में अचानक तेंदुआ देखकर सबके होश उड़ गए जिससे प्रशासन में खलबली मच गई। तत्काल वन विभाग की टीम तेंदुए का रेस्क्यू करने पहुंच गई।

कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल भी विवि प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ उस स्थल पर पहुंचे। सुरक्षा गार्ड ने सबसे पहले विवि कैंपस में स्थित मेजर ध्यानचंद मैदान के पास तेंदुए को देखा था। पहले इसे लेकर शंका थी लेकिन बाद में अन्य गार्ड और कुछ विद्यार्थियों ने झाड़ियों के बीच जाकर छिपे तेंदुए को करीब से देखाकर पुष्टि  की यह जानवर तेंदुआ ही है।

मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। जानकारी देने के बाद एक्सपर्ट टीम रेस्क्यू के सभी साजोसामान के साथ कैंपस में आ पहुंची। तेंदुआ जहां छिपा था उसके आसपास छात्रावास एवं विवि के अधिकारियों, प्रोफेसर, कर्मचारियों के क्वार्टर बने हैं। इसे ध्यान में रखते हुए वन विभाग की टीम तेंदुए के निकालने में जुट गई। तेंदुए को बेहोश करके पकड़ा गया और फिर जंगल में छोड़ दिया गया।

टॅग्स :Forest DepartmentUniversity
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेवाल्मीकि टाइगर रिजर्वः सबसे ताकतवर और खतरनाक शिकारी बाघ को मगरमच्छ ने बना लिया शिकार?, जबड़े में जकड़ा और गहरे पानी में ले जाकर?

कारोबारमियावाकी: शहर के अंदर छोटे-छोटे जंगल उगाने की पद्धति

भारतNamaz Row at Lal Baradari: लाल बारादरी में नमाज अदा करने पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने 13 छात्रों को भेजा नोटिस, 50,000 रुपये का बॉन्ड भरने का दिया आदेश

भारतगलगोटिया प्रकरण से क्या कोई सीख लेगी सरकार ?

भारतचीनी रोबो डॉग विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, भारत सरकार का एक्शन

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग