भाजपा के पूर्व विधायक विजय घोड़मारे ने शरद पवार नीत पार्टी राकांपा का दामन थामा

By भाषा | Published: September 14, 2019 02:17 PM2019-09-14T14:17:41+5:302019-09-14T14:17:41+5:30

राकांपा ने कहा कि घोड़मारे नागपुर जिले के हिंगाना क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वह मुंबई में शरद पवार के आवास पर पार्टी से जुड़ गए। घोड़मारे ने कहा कि पार्टी प्रमुख उन्हें जो भी कार्य देंगे, वह उसे करने को तैयार हैं।

Former BJP MLA Vijay Ghodmare joined Sharad Pawar-led party NCP | भाजपा के पूर्व विधायक विजय घोड़मारे ने शरद पवार नीत पार्टी राकांपा का दामन थामा

कई नेता या तो भाजपा में या शिवसेना में शामिल हो गए हैं।

Highlightsराकांपा कभी कांग्रेस के साथ गठबंधन में महाराष्ट्र में सत्ता में थी और अब लगातार इसके नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।वरिष्ठ नेता उदयनारायण भोसले, पूर्व मंत्री गणेश नाइक, सचिन अहिर और जयदत्त क्षीरसागर ने पार्टी छोड़ दिया।

ऐसे समय में जब राकांपा और कांग्रेस के नेता महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो रहे है, वहीं भाजपा के एक पूर्व विधायक विजय घोड़मारे ने शनिवार को शरद पवार नीत पार्टी का दामन थाम लिया।

राकांपा ने कहा कि घोड़मारे नागपुर जिले के हिंगाना क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वह मुंबई में शरद पवार के आवास पर पार्टी से जुड़ गए। घोड़मारे ने कहा कि पार्टी प्रमुख उन्हें जो भी कार्य देंगे, वह उसे करने को तैयार हैं।

राकांपा कभी कांग्रेस के साथ गठबंधन में महाराष्ट्र में सत्ता में थी और अब लगातार इसके नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। वरिष्ठ नेता उदयनारायण भोसले, पूर्व मंत्री गणेश नाइक, सचिन अहिर और जयदत्त क्षीरसागर, विधायक शिवेंद्रसिंह भोसले, संदीप नाइक, वैभव पिचछड़ सहित कई अन्य नेता या तो भाजपा में या शिवसेना में शामिल हो गए हैं।

Web Title: Former BJP MLA Vijay Ghodmare joined Sharad Pawar-led party NCP

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे