लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मार्कंडेश्वर में जमीन में दबे मिले और पांच मंदिर, एएसआई जुटी काम में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2019 14:11 IST

वर्तमान में संरक्षण के लिए पुरानी पद्धति के तहत गुड़, चूना, रेत, ईंट का चूरा (सुर्खी) का गारा तैयार किया जा रहा है. इसे तैयार करने में ही करीब सात दिन लग जाते हैं.

Open in App

वसीम कुरैशी

विदर्भ की काशी और विदर्भ के खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध गढ़चिरोली के मार्कंडेश्वर मंदिर परिसर में और नए पांच मंदिर खोजे गए हैं. इसके अलावा जमीन के ऊपर मौजूद करीब 1300 साल पहले बने परिसर में मौजूदा मंदिरों का संरक्षण कार्य किया जा रहा है. इसके लिए उसी दौर की पद्धति अपनाई जा रही है. वैनगंगा नदी के किनारे मौजूद इस मंदिर के शिखर कुछ वर्ष पहले बिजली गिरने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गए थे. 

साल 1965 के आसपास इसका सुधार कार्य किया गया था लेकिन इसमें जुड़ाई के लिए सीमेंट का उपयोग किया गया था. अधिकारियों के मुताबिक सीमेंट की जुड़ाई की 60 से 80 साल तक की उम्र रहती है. इसी वजह से वर्तमान में संरक्षण के लिए पुरानी पद्धति के तहत गुड़, चूना, रेत, ईंट का चूरा (सुर्खी) का गारा तैयार किया जा रहा है. इसे तैयार करने में ही करीब सात दिन लग जाते हैं. 

इस गारे से जुड़ाई लगभग 300 साल तक टिकी रह सकती है. विदर्भ में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) 25 लाख रुपए की लागत से मंदिर परिसर का संरक्षण कार्य कर रहा है. इस एतिहासिक व संरक्षित स्मारक की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एएसआई ने मंदिर के एक-एक पत्थर को एक नंबर दिया है.

स्वच्छता की अपील

एएसआई के अधिकारी इजहार हाशमी मे कहा कि वर्षों बाद मंदिर के पत्थऱों की सफाई का कार्य भी किया जा रहा है। इस मंदिर को बनाने में करीब 300 साल का अरसा लगा है। विदर्भ में यह परिसर काफी खास है। इसलिए इसके संरक्षण में स्थानीय नागरिकों का भी सहयोग आवश्यक है। मंदिर परिसर के आसपास किसी तरह से कोई वस्तु नहीं जलानी जानी चाहिए। सटकर नदी भी है इसलिए सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

रोचक तथ्य

- बिट्रिश खोजकर्ता अलेक्जेंड कनिंघम ने मंदिर की खोज करते हुए 1924 में इसकी शैली सहित पूरा डॉक्युमेंटेशन किया था और संरक्षण की सिफारिश की थी।

- 11 अप्रैल 1925 को इसे संरक्षित स्मारक घोषित किया गया।

- गर्भगृह में दबा हुआ शिवलिंग भी एसआई ने निकाला है और इसके फ्लोर का काम किया जा रहा है।

- पुरानी स्टाइल में ही पत्थरों की नक्काशी की जा रही है।

- मूर्तियों का डॉक्यूमेंटेशन भी किया जा रहा है।

टॅग्स :विदर्भ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्रिकेटकौन हैं सौरभ दुबे?, कोलकाता नाइट राइडर्स ने आकाश दीप के स्थान पर किया साइन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

भारतजिला परिषद चुनावः अब राजनीति से दूर विकास की बात होनी चाहिए

क्रिकेटRanji Trophy 2025-26 Quarterfinals Schedule: 7 मैच, 949 रन, 12 पारी, 100 चौके और 11 छक्के के साथ नंबर-1 पर आयुष दोसेजा, देखिए टॉप-5 गेंदबाज और बल्लेबाज

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग