लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: 'संस्कृत' में ही संवाद करता है यह परिवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2019 08:06 IST

अधि. मल्हार कहते हैं कि मराठी उनके परिवार की मातृभाषा तो संस्कृत पितृभाषा है. लेकिन अड़चन बेटों की शादी के बाद हुई. प्राध्यापक ने बहुओं पर कोई बंधन नहीं डाला. लेकिन अधि. मल्हार की पत्नी शिल्पा व शशांक की पत्नी स्वर्णा ने इस भाषा को स्वीकार कर लिया.

Open in App
ठळक मुद्देसंस्कृत बोलने की वजह से यह परिवार आकर्षण का केंद्र भी बना है.मल्हार व शशांक पिता से मिले संस्कारों की वजह से बेहिचक संस्कृत में संवाद करते हैं.

प्रा. विश्वरूपे के दो बेटे हैं. वे जब भी उनके साथ बाहर जाते थे तो संस्कृत में ही संवाद साधते थे. इस प्रयास में उनकी पत्नी नंदा ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया. बच्चों को बाहर दिक्कत न हो इसलिए वे मराठी में ही बोलती थीं. ऐसे में दोनों भाषाओं में समन्वय स्थापित हो गया. उनके पुत्र अधि. मल्हार व शशांक पिता से मिले संस्कारों की वजह से बेहिचक संस्कृत में संवाद करते हैं. उन्हें लगता ही नहीं कि वे कोई दूसरी भाषा बोल रहे हैं.

अधि. मल्हार कहते हैं कि मराठी उनके परिवार की मातृभाषा तो संस्कृत पितृभाषा है. लेकिन अड़चन बेटों की शादी के बाद हुई. प्राध्यापक ने बहुओं पर कोई बंधन नहीं डाला. लेकिन अधि. मल्हार की पत्नी शिल्पा व शशांक की पत्नी स्वर्णा ने इस भाषा को स्वीकार कर लिया. वे भी इस भाषा के रंग में रंग गईं. एक बहू ने तो विवाह के बाद संस्कृत में एम. ए. कर डाला. आज उनके पुत्र अधि. विक्रांत, पिनाक व डॉ. ऐश्वर्या भी बड़ी सहजता से संस्कृत में संवाद करते हैं.

यह परिवार संस्कृत बोलने की वजह से कई मजेदार किस्सों का सक्षी बना है. एक बार प्रा. विश्वरूपे की पोती ऐश्वर्या ने गर्दन में दर्द की वजह से स्कूृल की टीचर से कहा 'मम ग्रीवाय: पीड़ा भवति'. तब शिक्षिका ने घर फोन कर पूछा था कि क्या हुआ. बहरहाल संस्कृत बोलने की वजह से यह परिवार आकर्षण का केंद्र भी बना है.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग