लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में NCP को दोहरा झटका, सांसद उदयनराजे भोसले के बाद भास्कर जाधव ने इस्तीफा दिया, शिवसेना में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2019 15:59 IST

जाधव को पार्टी में शामिल किए जाने के कार्यक्रम में ठाकरे ने कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए शिवसेना-भाजपा के बीच गठबंधन संबंधी बातचीत अंतिम चरण में है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में जाधव पार्टी में शामिल हुए।गुहागर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके जाधव 2004 में राकांपा में शामिल होने से पहले शिवसेना का हिस्सा थे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता भास्कर जाधव महाराष्ट्र विधानसभा से शुक्रवार की सुबह इस्तीफा देने के बाद शिवसेना में शामिल हो गए।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में जाधव पार्टी में शामिल हुए। गुहागर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके जाधव 2004 में राकांपा में शामिल होने से पहले शिवसेना का हिस्सा थे। जाधव को पार्टी में शामिल किए जाने के कार्यक्रम में ठाकरे ने कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए शिवसेना-भाजपा के बीच गठबंधन संबंधी बातचीत अंतिम चरण में है।

ठाकरे ने कहा, “भाजपा की ओर से दी गई सीटों की सूची पर हमारे पार्टी के नेता चर्चा करेंगे।” 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। दरअसल, पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि सतारा लोकसभा सीट से राकांपा के सांसद उदयनराजे भोसले पार्टी का साथ छोड़ने वाले हैं और अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीपी लोकसभा सांसद और शिवाजी महाराज के वंशज शनिवार (13 सितंबर) को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं। बता दें, उदयनराजे भोसले बीते दिन राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के यहां स्थित आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे।

वहीं, फड़नवीस ने पिछले महीने कहा था कि अगर भोसले सत्तारूढ़ दल में शामिल होते हैं तो भाजपा को प्रसन्नता होगी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसशरद पवारSharad Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग