लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः कांग्रेस ने कहा- महाराष्ट्र के लोगों के पैसे का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में रिजॉर्ट बनाने में क्यों

By भाषा | Updated: September 4, 2019 19:14 IST

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने एक बयान में कहा, "ऐसे हालात में महाराष्ट्र के लोगों के पैसे का इस्तेमाल महाराष्ट्र के हित में करने के बजाय मोदी सरकार की छवि बनाने और कश्मीर से जुड़े फैसले को सही ठहराने के लिये किया जा रहा है।" 

Open in App
ठळक मुद्दे राज्य सरकार की योजना जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और लद्दाख के लेह में दो पर्यटक रिजॉर्ट बनाने की है।इनका निर्माण महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) के जरिये किया जाएगा।

कांग्रेस ने श्रीनगर और लद्दाख में दो रिजॉर्ट बनाने की महाराष्ट्र सरकार की योजना पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि यह कदम मोदी सरकार की छवि बनाने और अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को सही ठहराने का प्रयास है।

महाराष्ट्र के मंत्री जयकुमार रावल ने मंगलवार को कहा था कि राज्य सरकार की योजना जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और लद्दाख के लेह में दो पर्यटक रिजॉर्ट बनाने की है। इनका निर्माण महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) के जरिये किया जाएगा।

इस पर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि राज्य में एमटीडीसी के रिजॉर्ट खुद ही बदतर हालत में है और इन्हें पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये और निवेश की जरूरत है। सावंत ने एक बयान में कहा, "ऐसे हालात में महाराष्ट्र के लोगों के पैसे का इस्तेमाल महाराष्ट्र के हित में करने के बजाय मोदी सरकार की छवि बनाने और कश्मीर से जुड़े फैसले को सही ठहराने के लिये किया जा रहा है।" 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारदेवेंद्र फड़नवीसजम्मू कश्मीरलद्दाख़धारा ३७०नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग