लाइव न्यूज़ :

सवा लाख की दवाईयों से हुआ वीर बगीची हनुमान मंदिर में श्रृंगार, लाखों की संख्या में भक्तों ने दर्शन किए

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 7, 2023 19:52 IST

पंचकुईया स्थित वीर बगीची हनुमान मंदिर में श्रावण मास के पांचवे सोमवार को वीर अलीजा हनुमान मंदिर का सवा लाख की दवाईयों से अद्भुत श्रृंगार किया गया। गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर के बाहरी हिस्सों को दवाईयों से सजाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसवा लाख की दवाईयों से हुआ अलीजा सरकार का अद्भुत साज-श्रृंगारवीर बगीची में सोमवार को लाखों की संख्या में भक्तों ने दर्शन किएगर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर के बाहरी हिस्सों को दवाईयों से सजाया गया

इन्दौर: स्वच्छता एवं अंगदान में तो इन्दौर शहर नंबर वन पर है ही लेकिन स्वास्थ्य में भी शहर को नंबर वन बनाने की पहल पंचकुईया स्थित वीर बगीची हनुमान मंदिर से की गई। श्रावण मास के पांचवे सोमवार को वीर अलीजा हनुमान मंदिर का सवा लाख की दवाईयों से अद्भुत श्रृंगार किया गया। दवाईयों एवं अस्पताल की थीम पर सजे हनुमान को निहारने हजारों की संख्या में भक्त सोमवार को अलीजा सरकार के दरबार में पहुंचे थे।

वीर बगीची गादीपति बाल ब्रह्मचारी पवनानंद महाराज ने बताया कि देश में संभवत: वीर बगीची पहला मंदिर हैं जहां पहली बार दवाईयों से श्रृंगार किया गया। गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर के बाहरी हिस्सों को दवाईयों से सजाया गया। डॉक्टर एवं दवाईयों की थीम पर श्रृंगारित मंदिर को 21 कलाकारों की टीम ने आकार दिया एवं 6 दवाईयों की कलर थीम पर सजावट की गई थी। जिसमें 4 से 5 घंटों को समय लगा।

भजनों ने बांधा समा

वीर बगीची में सोमवार को लाखों की संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। वहीं जहां एक ओर अखण्ड रामायण पाठ मंदिर परिसर में किया जा रहा है तो वहीं दूसरी द्वारकामंत्री की भजन संध्या ने सभी भक्तों को मध्यरात्रि तक थिरकाए रखा।

मंगलवार को भी भक्त कर सकेंगे दर्शन

वीर बगीची में हुए अलीजा सरकार के अद्भुत श्रृंगार को भक्त मंगलवार को भी निहार सकेंगे। डॉक्टर एवं दवाईयों की थीम पर सजे दरबार के साथ ही यहां अंगदान की झांकी भी सजाई गई है जो यहां आने वाले भक्तों का आकर्षण का केंद्र रही। बुधवार को सभी दवाईयों को एमवायएच अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को बांटा जाएगा। 

बता दें कि अलग थीम पर किए गए वीर बगीची हनुमान मंदिर के श्रृंगार की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। इस अद्भुत साज-श्रृंगार की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक बार तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब मंगलवार को और ज्यादा भीड़ जुटने की संभावना है। 

टॅग्स :हनुमान जीमध्य प्रदेशसावन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख