लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी को दिया भूमि सम्मान पुरस्कार, देश के कुल 75 जिलों को मिला पुरस्कार

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 18, 2023 18:13 IST

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सम्मानित हुए। यह सम्मान भू-अभिलेखों को बेहतर ढंग से मॉडर्नाइजेशन करने के लिए दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में किया जिलाधिकारियों को सम्मानितलैंड रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु भूमि सम्मान पुरस्कार से सम्मानित कियाइंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी को भी मिला सम्मान

इंदौर:इंदौर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर एक और गौरवमयी उपलब्धि प्राप्त हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय समारोह में इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी.को लैंड रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु भूमि सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर अधीक्षक भू अभिलेख अनिल मेहता भी साथ थे। 

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत  भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों  कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सम्मानित हुए। यह सम्मान भू-अभिलेखों को बेहतर ढंग से मॉडर्नाइजेशन करने के लिए दिया गया है। राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किया गया। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन भू-संपदा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए इंदौर जिले को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

गौरतलब है कि इंदौर जिले के भूमि रिकॉर्ड्स को शत-प्रतिशत डिजिटाइज किए जाने से विभागीय कार्यों में सरलता के साथ-साथ जन सामान्य को भी काफी सहूलियत हो रही है। अब लोग अपने घर बैठे ही अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं भूमि संबंधी ज्यादातर काम जैसे जमाबंदी, परिमार्जन, अन्य प्रमाण पत्र, विशेष सर्वेक्षण अब लोग अपने घर बैठे ही करवा सकते है। इससे भूमि विवाद को कम करने में भी सफलता मिलेगी।

दरअसल इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी. के नेतृत्व में इंदौर जिले में राज्य सरकार की योजनाएं, कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से और उन्हें धरातल पर क्रियान्वित करने और इसका लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। पहले जब लोगों को एक सुधार के लिए कई दिनों तक दफ़्तर का चक्कर काटना पड़ता था,अब यह कार्य आसानी से हो रहा है, जिससे उन्हें सुकून मिल रहा है।

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टर को यह सम्मान दिया गया। मध्यप्रदेश में 15 जिलों के कलेक्टर्स इसमें शामिल थे। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के भोपाल, उमरिया, अनूपपुर, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर-मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली और सीधी जिले के कलेक्टर्स सम्मानित हुए।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूइंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख