लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh local body by-elections: विधानसभा चुनाव से पहले कमलनाथ को झटका, निकाय उपचुनाव में भाजपा ने छिंदवाड़ा में जीत दर्ज की, कांग्रेस के राजेंद्र स्वामी को 436 वोटों से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2023 18:33 IST

Madhya Pradesh local body by-elections: चुनाव कार्यालय द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार पार्षदों के पद के लिए कुल 13 स्थानीय निकाय उपचुनाव हुए थे, जिनमें से सात पर भाजपा ने और छह पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देछिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 42 पर हुए उप चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है।वार्ड संख्या 42 में भाजपा के संदीप सिंह चौहान ने कांग्रेस के राजेंद्र स्वामी को 436 वोटों से हराया। "गरीबों के कल्याण" के लिए लागू की गई योजनाओं को समर्पित किया।

Madhya Pradesh local body by-elections: मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक वार्ड में हुए उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है। उप चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए।

राज्य चुनाव कार्यालय द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार पार्षदों के पद के लिए कुल 13 स्थानीय निकाय उपचुनाव हुए थे, जिनमें से सात पर भाजपा ने और छह पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 42 पर हुए उप चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है।

छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 42 में भाजपा के संदीप सिंह चौहान ने कांग्रेस के राजेंद्र स्वामी को 436 वोटों से हराया। जीत से उत्साहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इस जीत को सरकार द्वारा "गरीबों के कल्याण" के लिए लागू की गई योजनाओं को समर्पित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ दोनों ने उपचुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। इसके बावजूद भाजपा वार्ड के सभी बूथों पर विजयी हुई और इतिहास रचा।’’ अधिकारियों ने कहा कि उपचुनाव के लिए मतदान 13 जून को हुआ था, जबकि मतगणना शुक्रवार को हुई। गौरतलब है कि प्रदेश में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

टॅग्स :उपचुनावकांग्रेसBJPमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख