लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देंगे, कमलनाथ ने कहा-उज्जैन के महाकाल लोक से लेकर कई घोटाले, महंगाई से हर वर्ग परेशान

By नईम क़ुरैशी | Updated: June 22, 2023 16:24 IST

Madhya Pradesh Assembly Election 2023:  कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मप्र घोटाला प्रदेश बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन के महाकाल लोक से लेकर खनन, भर्ती के साथ दर्जनों घोटाले सबके सामने हैं।महंगाई से हर वर्ग परेशान है और जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है। सभी वर्गों को राहत के साथ पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देंगे।

शाजापुरः मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद हो गया है। प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे के बाद कांग्रेसियों का जोश उफान पर है। महाकौशल, बुंदेलखंड, ग्वालियर-चम्बल के बाद अब ताबड़तोड़ रैली और सभा से मालवांचल में सियासत का पारा गर्म है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जहां सीधे कार्यकर्ताओं तक पहुंच रहे हैं, वहीं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जनसभाओं में जनता से मुख़ातिब हो रहे हैं।

बुधवार को जिले के अकोदिया मंडी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी द्वारा आयोजित जनसभा में कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मप्र घोटाला प्रदेश बन गया है। उज्जैन के महाकाल लोक से लेकर खनन, भर्ती के साथ दर्जनों घोटाले सबके सामने हैं।

महंगाई से हर वर्ग परेशान है और जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है। हमारी सरकार बनेगी तो सभी वर्गों को राहत के साथ पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने 18 वर्षों में बेरोजगारी, महंगाई, माफ़िया राज और भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं दिया। सामाजिक तानाबाना बिगाड़ा और भाईचारे की सांझी विरासत को चोट पहुंचाई है।

पूर्व मुख्यमंत्री राज्य के साथ केंद्र सरकार पर भी बरसे और कहा कि भाईचारे को तोड़ने वालों के राज में मणिपुर सुलग रहा है, पंजाब में खालिस्तान के नारे लग रहे हैं। महंगाई के साथ देश हर तरफ हिंसा ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। उधर प्रदेश में बाल अपराध और आदिवासी अत्याचार की बाढ़ आई हुई है।

पांच वचन कर रहे जनता को आकर्षित

मप्र में सिंधिया की बगावत के बाद सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा कमलनाथ प्रदेश में वापसी के लिए कोई कसर नही रख रहे हैं और सभाओं में वायदों के बजाये वचन दे रहे हैं।

कांग्रेस ने जनता की रग को भांपते हुए महिलाओं को डेढ़ हज़ार रुपए महीना देने के साथ पांच सौ रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर देने का वचन दिया है। जबकि किसानों का कर्ज़ माफ़ करने और 100 यूनिट बिजली बिल माफ़ और 200 यूनिट हाफ करने को प्रदेश की जनता के सामने वचन के रूप में रखा है।

कांग्रेस के इन पंच वचन का लोगों में असर भी दिखाई पड़ रहा। खासकर महिला मतदाता इसके प्रति खासी आकर्षित हैं। बुधवार को अकोदिया की सभा में आई महिलाओं की संख्या ने भी चोंकाया। इसके पूर्व कभी कांग्रेस के आयोजन या सभाओं में इतनी बड़ी तादात में महिलाओं की मौजूदगी नही देखी गई।

भारी जनसमुदाय की उपस्थित से कांग्रेसियों का जोश उफान पर

शाजापुर जिले की प्रमुख मंडी अकोदिया में हुई जनसभा में उम्मीद से ज्यादा लोगों की उपस्थित ने कांग्रेसियों का जोश उफान पर ला दिया है। बताया गया कि लगभग 40 हज़ार से ज़्यादा लोगों की सभा में मौजूदगी रही। शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार चुनाव में कांग्रेस की पराजय होती रही है। यही वजह है कि कांग्रेस ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंकी थी।

सभा में आसपास की शाजापुर और कालापीपल विधानसभा से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस मौक़े पर प्रभारी रामनिवास रावत, पूर्व सांसद विधायक सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री विधायक हुकुम सिंह कराड़ा, राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव महेन्द्र जोशी, विधायक कुणाल चौधरी, जिला प्रभारी जय प्रकाश शास्त्री, सह प्रभारी मकसूद अली, प्रवक्ता शहरयार खांन, रामवीर सिंह सिकरवार, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, हाजी सेठ इब्राहिम पठान सहित प्रदेश एंव जिले के वरिष्ठ नेता एंव कार्यकर्ता मौजूद थे।

टॅग्स :भोपालकांग्रेसBJPदिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख