लाइव न्यूज़ :

गुणा के भाजपा सांसद के.पी.यादव पर एफआईआर करने पर गृह विभाग ने एसपी को हटाया

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 25, 2019 04:13 IST

गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद डा. के.पी.यादव और उनके बेटे सार्थक यादव पर गलत तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनवाने के मामले मेंं अशोकनगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 420, 120 बी, 181 एवं 182 के तहत मामला दर्ज किया है. 

Open in App
ठळक मुद्देगुना संसदीय क्षेत्र के सांसद डा. के.पी.यादव और उनके बेटे सार्थक यादव पर गलत तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनवाने के मामले मेंं केस दर्ज है.पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 420, 120 बी, 181 एवं 182 के तहत मामला दर्ज किया है. 

गुना संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद के.पी.यादव और उनके पुत्र के खिलाफ एफआईआर करने वाले पुलिस अधीक्षक को गृह विभाग ने हटाकर पुलिस मुख्यालय पदस्थ कर दिया है.

गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद डा. के.पी.यादव और उनके बेटे सार्थक यादव पर गलत तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनवाने के मामले मेंं अशोकनगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 420, 120 बी, 181 एवं 182 के तहत मामला दर्ज किया है. 

सांसद और उनके पुत्र पर मामला दर्ज किए जाने के बाद अशोक नगर के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत को वहां से हटाकर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदस्थ किया गया है. 

गृह विभाग द्वारा इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं. गृह विभाग के उप सचिव डा. आर.आर.भोंसले के हस्ताक्षर से जारी हुऐ इस आदेश में सिर्फ एक ही नाम है अशोकनगर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत का. साथ ही उनके स्थान पर किस अधिकारी किसी दूसरे पुलिस अधिकारी की पदस्थापना आदेश भी नहीं निकला है.

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियागुनामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख