लाइव न्यूज़ :

मप्र में स्वतंत्रता संग्राम और लोकतंत्र सेनानियों को अब हर महीने मिलेगी 30 हजार रुपये की सम्मान राशि, आदेश जारी

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 23, 2023 13:34 IST

सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को प्रदेश में स्थित रेस्ट-हाउस अथवा विश्राम-गृहों में अधिकतम दो दिन तक ठहरने की सुविधा भी दी है। यह सुविधा उन्हें 50 प्रतिशत राशि भुगतान करने पर उपलब्ध रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम और लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान राशि को बढ़ा दिया गया है। यही नहीं उन्हें सरकार द्वारा और भी सुविधाएं दी गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जून को आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी घोषणाएं की थीं।

भोपाल: मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानी की सम्मान निधि अब 30 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। यही नहीं वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानी, जो एक माह से कम निरुद्ध रहे हैं, उनकी सम्मान निधि 10 हजार रुपये प्रतिमाह की गई है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानी को मिलेगी अन्य सुविधाएं

इसके अलावा सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को प्रदेश में स्थित रेस्ट-हाउस अथवा विश्राम-गृहों में अधिकतम दो दिन तक ठहरने की सुविधा भी दी गई है। यह सुविधा उन्हें 50 प्रतिशत राशि भुगतान करने पर उपलब्ध रहेगी। 

इतना ही नहीं लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में ठहरने की सुविधा दिए जाने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश जारी किए हैं।

सरकार ने निर्देश जारी कर क्या कहा है

सरकार द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि लोकतंत्र सेनानी के शासकीय कार्यालयों में पहुंचने पर सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। मंत्रालय सहित अन्य कार्यालयों में अधिकारियों से मुलाकात के लिए प्रवेश-पत्र संबंधी सुविधा दी जाए। 

लोकतंत्र सेनानी के दिवंगत होने पर उनके परिवार को दी जाने वाली निधि राशि आठ हजार रुपये की गई है। उन्हें शासन की ओर से सम्मान-स्वरूप पुष्प-चक्र अर्पित किया जाए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जून को आयोजित कार्यक्रम में इस संबंध में घोषणाएं की थीं। 

टॅग्स :Madhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानState
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख