लाइव न्यूज़ :

Assembly Election 2023: 'जिस मशीन में चिप लगी है उसके हैक होने की संभावना', EVM को लेकर दिग्विजय सिंह ने खड़े किए सवाल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 5, 2023 14:21 IST

भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने EVM को लेकर कहा, "हमने बटन दबा दिया और पता ही नहीं चला कि वोट कहां गया है। अब वीवीपैट आई है तो 7 सेकंड के लिए दिखाए जाते हैं। मूल बात यह है कि जिस मशीन में चिप लगी है उसके हैक होने की संभावना होती है"

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश की 230 विधानसभा सीट में से भाजपा ने 163 अपने नाम कीदिग्गविजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं कहा, "हमने बटन दबा दिया और पता ही नहीं चला कि वोट कहां गया है

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दो तिहाई से अधिक बहुमत मिल चुका है। प्रदेश की 230 विधानसभा सीट में से भाजपा ने 163 अपने नाम की। लेकिन इस परिणाम के आने के बाद कांग्रेस नेता दिग्गविजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। 

भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने EVM को लेकर कहा, "हमने बटन दबा दिया और पता ही नहीं चला कि वोट कहां गया है। अब वीवीपैट आई है तो 7 सेकंड के लिए दिखाए जाते हैं। मूल बात यह है कि जिस मशीन में चिप लगी है उसके हैक होने की संभावना होती है"

इससे  पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी चुनावों को लेकर सवाल खड़े किए। कमल नाथ ने मंगलवार को दावा किया कि कुछ विधायकों ने आज सुबह उनसे मुलाकात करके बताया कि उनके अपने गांव में उन्हें महज 50 वोट मिले हैं, भला यह कैसे संभव हो सकता है? 

उन्होंने कहा, "हर कोई जानता है कि राज्य में क्या माहौल था। कुछ विधायक तो आज सुबह मुझसे मिले और बताया कि उन्हें अपने ही गांव में केवल 50 वोट मिले, भला यह कैसे संभव हो सकता है?"

बता दें कि चुनावों से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि शायद इस बार मध्य प्रदेश में भाजपा की वापसी न हो। केंद्रीय नेतृत्व ने शिवराज सिंह चौहान को सीएम का चेहरा भी घोषित भी नहीं किया था। जब परिणाम आए तो सब एक बार चौंके जरूर। 

इस प्रचंड जीत के बारे में नेताओं ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जनता, विशेषकर महिलाओं और युवाओं के बीच ‘मामा’ के रूप में बेहद लोकप्रिय हैं, जबकि ‘एमपी के मन में मोदी’ अभियान ने भी राज्य में भाजपा के लिए समर्थन मजबूत करने में मदद की।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की शानदार जीत के नायक बनकर उभरे हैं। वह सबसे लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुख्यमंत्री रहे हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023दिग्विजय सिंहBJPकांग्रेसशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख