लाइव न्यूज़ :

BJP Kailash Vijayvargiya: मैं अब भी बड़ी भूमिका में और भाजपा का महामंत्री हूं, जानें नवनिर्वाचित विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री पद पर क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2023 16:31 IST

BJP Kailash Vijayvargiya: इंदौर-1 से विधायक चुने गए कैलाश विजयवर्गीय ने यह बात ऐसे वक्त कही, जब डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में विजयवर्गीय और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं की आगामी भूमिका को लेकर अटकलें तेज हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय महासचिव के रूप में वह अब भी बड़ी भूमिका में हैं। 17 दिसंबर को आयोजित एक बैठक में इस विषय में निर्णय हो जाएगा।संसद की सुरक्षा में चूक के हालिया मामले को विपक्ष जबर्दस्ती तूल दे रहा है।

BJP Kailash Vijayvargiya: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में वह अब भी बड़ी भूमिका में हैं।

इंदौर-1 से विधायक चुने गए विजयवर्गीय ने यह बात ऐसे वक्त कही, जब डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में विजयवर्गीय और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं की आगामी भूमिका को लेकर अटकलें तेज हो रही हैं। सियासी समीक्षक विजयवर्गीय को भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में गिन रहे थे।

यह पूछे जाने पर कि क्या आने वाले दिनों में विजयवर्गीय सूबे में बड़ी भूमिका में नजर आएंगे, भाजपा के 67 वर्षीय नेता ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया में कहा,‘‘मैं अब भी बड़ी भूमिका में हूं। मैं भाजपा का महामंत्री हूं।’’ यादव की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल के प्रतीक्षित गठन पर उन्होंने कहा कि पार्टी की 17 दिसंबर को आयोजित एक बैठक में इस विषय में निर्णय हो जाएगा।

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू का नाम लिए बगैर विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के एक सांसद से कथित तौर पर जुड़े परिसरों से करीब 400 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति मिलने के मामले को दबाने के लिए संसद की सुरक्षा में चूक के हालिया मामले को विपक्ष जबर्दस्ती तूल दे रहा है।

उन्होंने कहा कि संसद की सुरक्षा में चूक के मामले की जांच की जा रही है और खुद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार इस प्रकरण की तह तक जाएगी। भाजपा महासचिव ने आगे कहा,‘‘इसके बावजूद यदि विपक्ष के लोग संसद में हंगामा कर रहे हैं, तो लगता है कि उनका इरादा नेक नहीं है।’’ 

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयBJPमोहन यादवशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख