लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: "कांग्रेस ने कड़ी मेहनत की लेकिन सरकार भाजपा की बनेगी", लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 3, 2023 08:03 IST

लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मध्य प्रदेश की सत्ता में भाजपा की वापसी को लेकर कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस से कड़ी टक्कर दी है लेकिन ऐसा नहीं है कि सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। भाजपा के दोबारा सत्ता वापसी की अधिक संभावनाएं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुमित्रा महाजन ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को बेहद मजबूत टक्कर दी हैलेकिन साथ में महाजन ने यह भी कहा कि ऐसा नहीं है कि एमपी में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा हैसुमित्रा महाजन ने कहा कि कांग्रेस से मिली कड़ी टक्कर के बावजूद भाजपा सरकार बनाएगी

इंदौर: लोकसभा की पूर्व स्पीकर और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन ने मध्य प्रदेश की सत्ता में भाजपा की वापसी को लेकर शनिवार को कहा कि इस विधानसभा चुनाव में विपक्षी दल कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिली है लेकिन ऐसा नहीं है कि सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। भाजपा के दोबारा सत्ता वापसी की अधिक संभावनाएं हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के बात करते हुए पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, जिसका देश के शिक्षित युवाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।'

उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार अच्छा काम कर रही है और भाजपा शासित राज्य भी ऐसा ही कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार भी लोगों की सेवा में बहुत अच्छा काम किया है। हालांकि, मध्य प्रदेश में कुछ लोग पूछते हैं कि अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर का प्रयोग उत्तर प्रदेश की तरह क्यों नहीं किया जा रहा है तो मैं उनसे कहूंगा कि यह कोई सरकारी नीति नहीं है और इनका उपयोग केवल आवश्यकता पड़ने पर ही किया जाता है।''

महाजन ने अधिकांश एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को बढ़त मिलने पर कहा, "मैं भी यह कह सकती हूं कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की संभावना अधिक है, वैसे कांग्रेस ने भी बहुत अच्छा चुनाव प्रचार किया है।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने इस बार मध्य प्रदेश में बहुत कड़ी मेहनत की। उनके नेता कमल नाथ और दिग्विजय सिंह  ने पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया है। इसलिए मैं कह सकती हूं कि जब कठिन विरोधी आपके सामने मैदान में हों तो उनसे लड़ने में अधिक मज़ा आता है। मध्य प्रदेश में चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।"

लोकसभा की पूर्व स्पीकर ने आगे कहा, "हालांकि, मैं कहूंगा कि चुनाव प्रचार के दौरान लोगों पर भाजपा का अधिक प्रभाव पड़ा और वह मद्य प्रदेश में अगली सरकार बनाने जा रही है।''

इस बीच एएनआई से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर से चुनाव लड़ रहे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी में सभी को विश्वास है कि हम पांच राज्यों में से तीन में जीत हासिल करेंगे और वहां पर सरकार बनाएंगे।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "बीजेपी जिन पांच राज्यों में से तीन में सरकार बनाने जा रही है, उनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नाम शामिल हैं। हम मध्य प्रदेश में 160 से अधिक सीटें हासिल करेंगे और सरकार बनाएंगे।"

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023सुमित्रा महाजनकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख