लाइव न्यूज़ :

UPSSSC जल्द निकालेगा ग्रुप सी पदों पर बंपर भर्ती, उत्तर प्रदेश सरकार ने विभागों को जारी किए ये निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2020 09:30 IST

विशेष सचिव ने विभागीय प्रमुखों से यह भी कहा है कि आयोग को प्रस्ताव भेजते समय रिक्तियों की गणना और आरक्षण की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

Open in App
ठळक मुद्देविशेष सचिव ने विभागीय प्रमुखों से कहा है कि उन्हें सारा ब्योरा तय प्रोफार्मा पर देना होगा। यह प्रोफार्मा कार्मिक विभाग ने पत्र के साथ भेजा है। उन्हें यह भी घोषणा करनी होगी कि चयन वर्ष वार रिक्तियों एवं आरक्षण का आकलन पूरी प्रामाणिकता से किया गया है।  

उत्तर प्रदेश सरकार ने समूह-ग (तृतीय श्रेणी कर्मचारियों) के खाली पदों पर भर्ती के लिए यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि आयोग को भेजे जाने वाले प्रस्तावों में खाली पदों की गणना और आरक्षण की पूर्ति की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी। 

इस संबंध में नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के विशेष सचिव अरविंद मोहन चित्रांशी ने सभी विभागों के आला अधिकारियों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि 15 दिसंबर, 2014 के शासनादेश के अनुसार वेतन बैंड-1 (5200-20200 रुपये) और ग्रेड पे 1900 रुपये एवं उससे अधिक लेकिन वेतन बैंड-2 (9300-34,800 रुपये) ग्रेड पे 4600 रुपये से कम के समूह-ग श्रेणी के सभी पदों की भर्ती का जिम्मा यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को सौंपा गया है। 

विशेष सचिव ने विभागीय प्रमुखों से यह भी कहा है कि आयोग को प्रस्ताव भेजते समय रिक्तियों की गणना और आरक्षण की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। उन्हें इसकी प्रमाणिकता की घोषणा भी करनी होगी। उन्हें सारा ब्योरा तय प्रोफार्मा पर देना होगा। यह प्रोफार्मा कार्मिक विभाग ने पत्र के साथ भेजा है। साथ ही कहा है कि उन्हें यह भी घोषणा करनी होगी कि चयन वर्ष वार रिक्तियों एवं आरक्षण का आकलन पूरी प्रामाणिकता से किया गया है।  

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ