लाइव न्यूज़ :

SCCL में 88585 पदों पर निकली फर्जी भर्ती का ये है सच, कोल इंडिया ने नोटिस जारी कर बताया सच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2019 14:09 IST

फर्जी वेबसाइट में दावा किया जा रहा है कि साउथ सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में कोल इंडिया उक्त पदों पर भर्ती कर रही है। इस पर कोल इंडिया का कहना है कि यह पूरी तरह से जालसाजी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोल इंडिया का कहना है कि लोग इस फर्जी वेबसाइट के चक्कर में गुमराह न हों।फर्जी नौकरी के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। ऐसे में लोग जालसाजी का शिकार होंगे।

कोल इंडिया ने नौकरी के लिए भर्ती निकालने वाली एक वेबसाइट को नोटिस जारी किया है। कोल इंडिया ने यह नोटिस साउथ सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड नाम की वेबसाइट www.scclcil.in को जारी किया है। इस वेबसाइट ने 88585 पदों पर फर्जी भर्ती निकाला था। 

कोल इंडिया ने अपने नोटिस में कहा कि इस तरह की ऐसी कोई कंपनी न तो कोल इंडिया लिमिटेड और न ही भारत सरकार के अंडर है। कोल इंडिया लिमिटेड ने लोगों को आगाह किया कि यह वेबसाइट न तो कोल इंडिया से किसी भी तरह से संबंधित है और न हि कोल इंडिया ऐसी किसी भर्ती की पुष्टि करता है।

कोल इंडिया का कहना है कि लोग इस फर्जी वेबसाइट के चक्कर में गुमराह न हों। यह फेक कंपनी के नाम पर वेबसाइट बनाकर भर्ती निकालकर लोगों के साथ फ्रॉड किया जा रहा है। 

फर्जी वेबसाइट में दावा किया जा रहा है कि साउथ सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में कोल इंडिया उक्त पदों पर भर्ती कर रही है। इस पर कोल इंडिया का कहना है कि यह पूरी तरह से जालसाजी है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो फर्जी और जालसाजी वाली भर्ती नोटिस पर ध्यान न दें और ठगी से बचें।

कोल इंडिया ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.coalindia.in पर बताया कि सभी एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती का नोटिस केवल इसी वेबसाइट पर निकाला जाता है। नॉन एग्जीक्यूटिव पदों के लिए कोल इंडिया से संबद्ध कंपनी की वेबसाइट में भर्ती का नोटिस दिया जा सकता है।

ये हैं कोल इंडिया से संबद्ध कंपनियां1- भारत कोकिंग कोल लिमिटेड 2- सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड 3- सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड 4- ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड 5- महानदी कोलफील्ड लिमिटेड 6- नॉर्थर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड 7- साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड8- वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड 

टॅग्स :नौकरीकोयला की खदान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ