लाइव न्यूज़ :

ये ऑनलाइन कंपनी देगी 60, 000 से अधिक नौकरियां, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 4, 2018 12:13 IST

Foodpanda Hire 60000 Delivery Boy: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खाने की डिलीवरी करने वाली बड़ी कंपनी फूडपांडा है। कंपनी जल्द ही 60 हजार लोगों को नौकरियां देने जा रहा है। 

Open in App

नई दिल्ली, 4 सितंबर: देश के युवा आज रोजगार या नौकरी पाने के लिए जगह-जगह भटक रहे हैं। रोजगार के लिए लोग गांव से पलायन कर शहरों में रोजगार की तलाश में जुटे हैं। ऐसे बेरोजगारों के लिए एक ऑनलाइन कंपनी ने नौकरियों की बहार ला रही है। बता दें कि यह ऑनलाइन कंपनी कोई और नहीं बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खाने की डिलीवरी करने वाली बड़ी कंपनी फूडपांडा है। कंपनी जल्द ही 60 हजार लोगों को नौकरियां देने जा रहा है। 

डिलीवरी बॉय की होगी भर्तियां

कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि कंपनी 60 हजार डिलीवरी बॉय की नियुक्तियां करेगा। दरअसल कपंनी अपने कस्टमर्स को एक खास सुविधा प्रदान करने वाला है। कंपनी अब तक का सबसे बड़ा अभियान 'द क्रेव पार्टी' को शुरू किया है। इसके तहत कंपनी के मंच से ऑर्डर करने पर मिठाई की कीमत केवल 9 रुपये से शुरू होगी। बता दें कि खाने में स्नैक की सुविधा दी जाएगी। जिसमें स्नैक की शुरुआती दाम 19 रुपये और बिरयानी की शुरुआती दाम 79 रुपये से होगी। 

इस ऑफर का लाभ कस्टमर्स 29 अगस्त से उठा सकते हैं। इस ऑफर्स के लिए कंपनी ने 60 हजार डिलीवरी बॉय की नियुक्तियां करेगा। ताकि खाने पीने की डिलीवरी कस्टमर्स तक आसानी से पहुंच जाए। यह खाना कस्टमर्स ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। फूडपांडा यह भर्तियां अगले 2 महीने तक कराएगी। 

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ