लाइव न्यूज़ :

Haryana Assistant Professor Recruitment: सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में हजारों पदों पर निकली भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2020 15:38 IST

हरियाणा सरकार प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों में 2592 सहायक प्रोफेसर के पदों पर जल्द भर्ती करने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा सरकार राज्य के सभी कॉलेजों में 2592 सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां करेगी। हरियाणा मुख्यमंत्री ने कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर की भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है।

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार राजकीय कॉलेजों में प्रोफेसरों की कमी को पूरा करने के लिए 2592 सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां करने जा रही है। राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने शुक्रवार (24 जनवरी) को इस बारे में सूचना दी है।

राज्य के शिक्षा मंत्री ने बताया है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की भर्तियों के लिए मंजूरी दे दी है। राज्य के गठन से  लेकर आज तक एक साथ इतनी संख्या में  सहायक प्रोफेसरों  के पदों पर भर्ती के लिए पहली बार मंजूरी मिली है। राज्य के सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसरों की कमी को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा संस्थानों में सभी विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस समय हरियाणा के  157 राजकीय कॉलेज हैं जिनमें 1.90 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।  इन महाविद्यालयों में  इस समय 4975 सहायक प्रोफेसर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा 2592 पदों पर भर्ती करने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 7567 हो जाएगी। 

टॅग्स :नौकरीमनोहर लाल खट्टरहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

रोजगार अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप