लाइव न्यूज़ :

BPSSC Bihar Police Inspector PT Result: बिहार दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक परीक्षा के नतीजे जारी, जानें कट ऑफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2020 09:15 IST

BPSSC Bihar Police Inspector PT Result: दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के 2446 पद के लिए 22 दिसम्बर 2019 को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीट के मुकाबले करीब 20 गुना अभ्यर्थियों का चयन मेन्स एग्जाम के लिए किया गया है।मुख्य परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।

बिहार में दारोगा (सब इंस्पेक्टर) , सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक (असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल) के लिए हुए संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक 50072 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब इन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। अप्रैल-मई में मुख्य परीक्षा आयोजित की जा सकती है। 

दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के 2446 पद के लिए 22 दिसम्बर 2019 को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। इसमें करीब 5.85 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें से 80 हजार आवेदन अन्य राज्यों के थे। सीट के मुकाबले करीब 20 गुना अभ्यर्थियों का चयन मेन्स एग्जाम के लिए किया गया है। मुख्य परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षा के आधार पर पद के मुकाबले 6 गुना अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किया जाएगा।

बिहार के सभी बड़े अखबारों में परीक्षाफल जारी होने की सूचना दी गई है। हालांकि सरकार द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षाफल बीपीएसएससी की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है लेकिन खबर लिखे जाने तक रिजल्ट अपलोड नहीं हुआ है।

जिनका फार्म रिजेक्ट हुआ है, वह इस लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं।

ये है कटऑफ

आयोग के मुताबिक जेनरल कैटेगरी (पुरुष) के लिए 132.2 अंक (66.1 प्रतिशत) व महिलाओं के लिए 88 अंक (44 प्रतिशत), आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग (पुरुष) के लिए 117.6 अंक (58.8 प्रतिशत) व महिलाओं के लिए 60 अंक (30 प्रतिशत), पिछड़ा वर्ग (पुरुष) के लिए 125.2 अंक (62.6 प्रतिशत) व महिलाओं के लिए 72.6 (प्रतिशत 36.3 प्रतिशत), ईबीसी के लिए (पुरुष) 118.6 अंक (59.3 प्रतिशत) व महिलाओं के लिए 60 अंक (30 प्रतिशत) कटऑफ है।

 

टॅग्स :बिहारपरिणाम दिवससरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ