लाइव न्यूज़ :

Bihar STET 2019: बिहार STET की परीक्षा स्थगित, जानें नई तिथि व अन्य डिटेल्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2019 04:35 IST

मालूम हो कि बिहार बोर्ड ने एसटीईटी (STET) के लिए सितंबर 2019 में ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। अब कोर्ट के आदेश के बाद बिहार बोर्ड नए सिरे से परीक्षा के लिए आवेदन मांग सकता है।

Open in App

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने 07 नवंबर को आयोजित होने वाली माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2019 की परीक्षा स्थगित कर दिया है। हालांकि बोर्ड ने अभी नई तारीख का ऐलान नहीं किया और न ही बोर्ड की तरफ से कोई नोटिफिकेशन जारी हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई तारिख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। 

बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह जानकारी दी है। मालूम हो कि पटना हाईकोर्ट की ओर से 15 अक्टूबर को अपने फैसले में परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा में बढ़ोत्तरी करने को कहा गया था। हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में समिति ने विभाग से मार्गदर्शन मांगा है।

मालूम हो कि बिहार बोर्ड ने एसटीईटी (STET) के लिए सितंबर 2019 में ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। अब कोर्ट के आदेश के बाद बिहार बोर्ड नए सिरे से परीक्षा के लिए आवेदन मांग सकता है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है। 

एसटीईटी की परीक्षा बिहार बोर्ड शिक्षा विभाग के आदेश से आयोजित करता है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार शिक्षा विभाग (Department of Education) ने विधि विभाग (Law Department) से परामर्श मांगा है। परामर्श मिलने के बाद परीक्षा की अगली तिथि निर्धारित की जाएगी। 

बता दें कि बिहार के माध्यमिक विद्यालय (क्लास 9 और 10) और पेपर-II उच्च माध्यमिक (क्लास 11 और 12) विद्यालय के लिए है 37,335 पदों पर भर्तियां होनी है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2019 निर्धारित थी। 

टॅग्स :बिहारएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ