लाइव न्यूज़ :

Assam Police Recruitment 2020: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने 1081 पदों पर मंगाए आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 27, 2020 15:12 IST

राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, असम ने 1081 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड असम ने 1081 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैंयोग्य उम्मीदवार 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

Assam Police Recruitment 2020: स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड असम, असम ने 1081 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे में इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 25 जून तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड असम ने फॉरेस्टर, स्टेनोग्राफर, फॉरेस्ट गार्ड, सर्वेयर, मेहुत, कारपेंटर और ड्राइवर के पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड असम (SLPRB) द्वारा निकाली गई भर्ती के लिए 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक अप्लाई कर सकते हैं। 

पदों का विवरण

फॉरेस्टर-1: 144 पद

स्टेनोग्राफर (ग्रेड-3): 11 पद

फॉरेस्ट गार्ड: 812 पद

सर्वेयर: 35 पद

मेहुत: 28 पद

कारपेंटर: 1 पद

ड्राइवर: 50 पद

पदों की कुल संख्या: 1081 पद

शैक्षणिक योग्यता

सभी पदों पर अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है। ऐसे में शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी हासिल करने के स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड असम द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना देख लें। आधिकारिक अधिसूचना देखने के लिए यहां क्लिक करें

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन कर रहे इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 1 जनवरी, 2020 के अनुसार 38 वर्ष से अधिक और न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 मई, 2020 से ऑनलाइन आवेदन slprbassam.in पर कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक शाम 4 बजे से सक्रिय हो चुका है। आवेदक 25 जून 2020 को या उससे पहले के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। डायरेक्ट अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें

टॅग्स :असमनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ