लाइव न्यूज़ :

Zomato Case: मुंबई डब्बावाला संघ ने ग्राहक की आलोचना की, कहा- ऐसे कामगारों का कोई धर्म नहीं होता

By भाषा | Updated: August 2, 2019 06:02 IST

पांच हजार सदस्यों वाले डब्बावाला संघ के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने कहा कि जोमैटो का प्रतिनिधि अपनी आजीविका कमाने के लिये काम कर रहा था। उन्होंने पूछा, "यह ग्राहक तब क्या करता जब वह बहुत ज्यादा भूखा होता और किसी अन्य धर्म का व्यक्ति उसके लिये भोजन लाता?"

Open in App

मुंबई डब्बावाला संघ ने "गैर-हिंदू" से डिलीवरी लेने से इनकार करने वाले जबलपुर के जोमैटो ग्राहक की बृहस्पतिवार को आलोचना की। यह संघ मुंबई में मशहूर टिफिन अथवा भोजन का डब्बा पहुंचाने वालों का प्रतिनिधित्व करता है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में ग्राहक अमित शुक्ला ने दो दिन पहले ट्विटर पर दावा किया था कि उसने जोमैटो के भोजन की डिलीवरी लेने से इसलिये इनकार कर दिया क्योंकि उसे डिलीवरी पहुंचाने का काम एक मुसलमान को दिया गया था।

पांच हजार सदस्यों वाले डब्बावाला संघ के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने कहा कि जोमैटो का प्रतिनिधि अपनी आजीविका कमाने के लिये काम कर रहा था। उन्होंने पूछा, "यह ग्राहक तब क्या करता जब वह बहुत ज्यादा भूखा होता और किसी अन्य धर्म का व्यक्ति उसके लिये भोजन लाता?"

उन्होंने एक बयान में कहा, "हम डिलीवरी बॉय अलग धर्म का होने की वजह से ऑर्डर रद्द करने की इस हरकत की निंदा करते हैं। डिलीवरी करने वाला हिंदू-मुस्लिम कोई भी हो सकता है। वह अपनी आजीविका के लिये अपना काम करता है। ऐसे कामगारों का कोई धर्म नहीं होता।"

टॅग्स :मुंबईइंडियावायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे