लाइव न्यूज़ :

टेरर फंडिंग मामले में वांटेड जाकिर नाइक आज पहुंचेगा भारत, मलेशिया सरकार ने दी सूचना 

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 4, 2018 13:35 IST

भारत सरकार ने 2017 में जाकिर नाइक पर मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग का केस दर्ज किया था। 

Open in App

नई दिल्ली, 4 जुलाई: विवादित इस्लाम उपदेशक देकर हमेशा चर्चा में रहने वाले जाकिर नाइक आज भारत पहुंचने वाला है। मेलशिया सरकार ने इस बात की सूचना भारत सरकार को दी है। जाकिर नाइक पर भारत सरकार ने मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग का आरोप  लगाया है। 

मलेशिया सरकार के मुताबिक वह जाकिर नाइक को एक प्राइवेट प्लेन में लेकर आएगी। भारत सरकार ने 2017 में जाकिर नाइक पर मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग का केस दर्ज किया था। जाकिर नाइक को फिलहाल मलेशिया की नागरिकता मिली हुई है।  

जाकिर नाइक ने हाल ही में धर्म परिवर्तन को लेकर एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने सलाह दी है कि किस तरह से गैर मुसलमानों को इस्लाम धर्म कुबूल करने के लिए बाध्य किया जा सकता है। नाइक ने अपना प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए ब्रिटेन में कई कंपनियां भी खड़ी की हुई हैं। 

एलजी बैजल vs केजरीवाल: जानें सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 10 अहम बातें

जाकिर नाइक ने ब्रिटेन में यूनिवर्सल ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, लार्ड प्रोडक्शन इंक लिमिटेड, क्लब टीवी लिमिटेड और इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन की मदद से मीडिया वेंचर हैंडल करती है। 

बता दें कि इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था। सरकार का आरोप था कि जाकिर अपने टीवी चैनल के माध्यम से युवाओं को गलत रास्ता दिखा रही है। उन्हें धार्मिक रुप से कट्टर बनाने की कोशिश कर रही है। एनआईए ने अपनी जांच में पाया कि उसके भाषणों के प्रभाव से केरल के 24 युवा इस्लामिक स्टेट से जुड़ने के लिए अफगानिस्तान तक चले गए थे। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :मलेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं?, भारत और मलेशिया के बीच 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, वीडियो

विश्वPM Modi in Malaysia: अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार..., मलेशिया और भारत का संयुक्त बयान जारी; जानें पीएम मोदी और PM इब्राहिम की बातचीत के बारे में

विश्व'भारत जल्द ही मलेशिया में नया दूतावास खोलेगा': कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंदा, दीपेश देवेंद्रन ने झटके 5 विकेट, विरोधी टीम 93 रनों पर ढेर

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत