लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक आकाओं के लिए झूठ बोल रहा है ईडी, मोदी सरकार में इंसाफ की कमी: जाकिर नाईक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 11, 2019 19:05 IST

Open in App

विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाईक ने आय के ज्ञात स्रोत नहीं होने के बावजूद छह साल में भारत में अपने बैंक खातों में 49 करोड़ रुपए से ज्यादा जमा कराने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दावे को झूठ करार दिया है. उसने कहा कि वह 2010 से अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) है और भारत के बाहर से कमाई करता है.नाईक ने सवाल किया कि क्या 'दबाव इतना ज्यादा था' कि ईडी को अपने राजनीतिक आकाओं के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए झूठ बोलने की जरूरत पड़ी. अपनी पीआर टीम के जरिये मीडिया को जारी बयान में उसने यह बात कही है. वहीं, एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में उसने नरेंद्र मोदी सरकार पर अंगुली उठाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने से पहले सरकार के खिलाफ बोलने की आजादी थी और इंसाफ मिलने की संभावना 80 फीसदी रहती, लेकिन मौजूदा सरकार में इसकी संभावना घटकर 10-20 फीसदी रह गई है.ईडी ने 2 मई को मुंबई के विशेष कोर्ट में नाईक के खिलाफ 193 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें आरोप लगाया कि उसने भारत और विदेश में करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति बनाई है. आय का कोई ज्ञात स्रोत नहीं होने के बावजूद उसने 49 करोड़ रुपए से ज्यादा भारत में ट्रांसफर किए. इस पर नाईक ने कहा, ''जब सभी सरकारी एजेंसियों समेत हर कोई जानता है कि मेरी आय के कई स्रोत हैं. मेरे द्वारा भरे गए आयकर रिटर्न में मेरी आय हमेशा दिखती है, तो ईडी झूठ क्यों बोल रहा है?'' नाईक फिलहाल मलेशिया में रह रहा है. हालांकि सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की कोशिश की थी, लेकिन वहां की सरकार ने उसकी मांग खारिज कर दी थी.

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतUP: कई शहरों में जमीन बेचना ओपी श्रीवास्तव पर भारी पड़ा, ईडी ने की कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है