लाइव न्यूज़ :

जाकिर नाइक की बढ़ी मुश्किलें, मलेशिया सरकार ने भेजा नोटिस, भारत भेजने की मांग हुई तेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2019 08:44 IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जाकिर नाइक के खिलाफ दर्ज आतंकी गतिविधियों और धनशोधन के मामले की जांच कर रही है। नाइक जुलाई 2016 में भारत छोड़ गया था। भारत और मलेशिया के बीच प्रत्यर्पण संधि है।

Open in App
ठळक मुद्देनाइक के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) और आईपीसी की धारा 20 (b), 153 (a), 295 (a), 298 और 505 (2) के तहत आरोप हैं।

विवादित कट्टरपंथी प्रचारक जाकिर नाइक को मलेशिया की सरकार ने नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। मलेशिया सरकार का दावा है कि जाकिर नाईक ने देश भावनाओं को भड़काया है और नस्ल भेदी टिप्पणी करते हैं। मलेशिया के गृह मंत्री मुहिद्दीन यासिन के मुताबिक पुलिस नाइक और कुछ और लोगों से इस संबंध में पूछताछ करेगी। मानव संसाधन विकास मंत्री एम. कुलसेगरन ने जाकिर नाइक को भारत वापस भेजने की मांग की है। मलेशिया की सरकार में मंत्री कुलेसगरन ने जाकिर नाइक को शरण दिए जाने पर नाइक को नोटिस जारी किया है। भारत में नाइक पर नफरत भरे भाषण और मनी लॉन्ड्रिंग के कई केस दर्ज हैं। 

मलेशिया सरकार के मुताबिक, जाकिर नाइक का बयान बेहद भड़काऊ है। जिससे मलेशिया के बहुसांस्कृतिक समाज को खतरा हो सकता है। सरकार ने यह भी कहा है कि नाइक के बयानों से मुस्लिमों और गैर-मुस्लिम समाज के बीच विवाद पैदा हो सकता है। मलेशिया सरकार ने गुरुवार (15 अगस्त) को यह जानकारी दी थी कि सरकार के कुछ मंत्रियों ने विगत बुधवार को नाइक को बर्खास्त करने की मांग की थी।

जाकिर नाइक पर क्या हैं आरोप 

नाइक के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) और आईपीसी की धारा 20 (b), 153 (a), 295 (a), 298 और 505 (2) के तहत आरोप हैं। बांग्लादेश में आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों ने जब जाकिर से प्रभावित होने की बात कबूली थी तो वो 1 जुलाई, 2016 को वह भारत से भाग गया था। इसके बाद नवंबर, 2016 में जाकिर के खिलाफ केस दर्ज किया गया।  दिसंबर, 2016 में जाकिर के एनजीओ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बैन कर दिया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन