लाइव न्यूज़ :

मेरठ में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस का दावा दुर्घटना में हुई मौत

By भाषा | Updated: December 16, 2021 16:34 IST

Open in App

मेरठ, 16 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी जबकि पुलिस का कहना है कि एक अन्य वाहन से टक्कर में उसकी मौत हुयी है।

बुधवार रात को हुयी इस घटना को लेकर आज सुबह पीड़ित के परिजनों ने करीब एक घंटे तक तारापुरी रोड पर शव रखकर जाम लगाकर हंगामा किया गया।

पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद परिजन शांत हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मरने वाले की पहचान शाहररूख उर्फ साबू (25) के रूप में की गय है । साबू यहां कबाड़ का काम करता था ।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की जांच में दुर्घटना का मामला सामने आया है। वहीं दूसरी ओर शहर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि युवक की माधवपुरम में स्कूटी सवार महिला से टक्कर हुई थी।

उन्होंने बताया कि महिला का केएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। भटनागर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच स्थानीय मीडिया में आयी खबरों में दावा किया गया है कि बुधवार आधी रात को माधवपुरम चौकी के पीछे बाइक सवार को अज्ञात युवकों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और इसके बाद उसे वहीं फेंक कर फरार हो गए। इसमें कहा गया कि देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे