लाइव न्यूज़ :

मामूली विवाद से भड़की हिंसा में युवक की हत्या, दो घायल

By भाषा | Updated: November 17, 2020 13:57 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 17 नवंबर जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा गांव में सोमवार शाम एक मामूली विवाद से भड़की हिंसा में कथित रूप से एक युवक की हत्या कर दी गई जबकि उसके पिता व भतीजा गम्भीर रूप से घायल हो गए ।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि मुंडेरा गांव में सोमवार शाम अजीत राम व उसके पिता जानू राम अपने पड़ोसी को शराब के नशे में अपशब्द कह रहे थे। नंद कुमार, उसके पिता अमर नाथ व भतीजे पंकज ने अपशब्द देने का कारण पूछा तो अजीत राम व उसके पिता जानू राम ने चाकू से प्रहार कर दिया ।

नाथ ने बताया कि इस घटना में नंद कुमार की मौत हो गई तथा उसके पिता अमर नाथ व भतीजा पंकज गम्भीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए ।

मृतक की पत्नी किरन देवी की शिकायत पर अजीत राम व उसके पिता जानू राम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब