लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में मंडी समिति के गेट पर गोली मारकर युवक की हत्या

By भाषा | Updated: June 27, 2021 14:14 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र) 27 जून उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज के क्षेत्र मंडी समिति के गेट पर रविवार तड़के एक युवक की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि थाना सिरसागंज क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय पवन कुमार अपने बाइक पर सवार होकर नवीन मंडी समिति स्थल फिरोजाबाद- इटावा राजमार्ग पर आ रहा था और जैसे ही वह मंडी समिति के गेट पर पहुंचा तभी पीछे से बाइक पर आए हमलावरों ने उसको गोली मार दी।

कुमार ने बताया कि सीने में गोली लगते ही वह गिर पड़ा और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसकी शिनाख्त पवन कुमार आढ़तिया के रूप में की है। सूत्रों ने बताया कि 28 जून को उसकी सगाई थी और इसी कड़ी में हत्या को अंजाम दिए जाने का शक जताया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है