लाइव न्यूज़ :

‘युवा क्रांति यात्रा’ और ‘चौपाल’ से मोदी सरकार को घेरेगी युवा कांग्रेस, राहुल गांधी ने दी हरी झंडी

By भाषा | Updated: December 9, 2018 14:52 IST

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव के मुताबिक, ‘युवा क्रांति यात्रा’ 16 दिसंबर को कन्याकुमारी से आरंभ होगी और कश्मीर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी जहां 30 जनवरी को एक जनसभा के रूप में इसका समापन होगा।

Open in App

नई दिल्ली, नौ दिसंबरः लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं को नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर लामबंद करने के मकसद से कांग्रेस की युवा इकाई कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक ‘युवा क्रांति यात्रा’ निकालने और देश के विभिन्न हिस्सों में नौजवानों की ‘चौपाल’ लगाने की तैयारी में है। ‘भारतीय युवा कांग्रेस’ के इन कार्यक्रमों को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वीकृति प्रदान की है।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव के मुताबिक, ‘युवा क्रांति यात्रा’ 16 दिसंबर को कन्याकुमारी से आरंभ होगी और कश्मीर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी जहां 30 जनवरी को एक जनसभा के रूप में इसका समापन होगा। इस जनसभा के लिए युवा कांग्रेस राहुल गांधी को भी आमंत्रित कर रही है।

यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार की नौजवान विरोधी, किसान विरोधी, महिला विरोधी एवं गरीब विरोधी नीतियों एवं कदमों के खिलाफ युवाओं को बड़े पैमाने पर जागृत करना है। इस यात्रा के माध्यम से हम देश के हर हिस्से तक पहुंचना चाहते हैं। इसके अलावा हम जगह-जगह चौपाल लगाएंगे जहां युवाओं से संवाद किया जाएगा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने इन कार्यक्रमों को मंजूरी दी है। 30 जनवरी को हम दिल्ली में एक बड़ी जनसभा करेंगे जिसमें राहुल गांधी को आमंत्रित किया जाएगा।’’ 

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यात्रा के दौरान हम विभिन्न स्थानों पर सभाएं करेंगे और लोगों से बातचीत करेंगे। उन्हें मोदी सरकार की वादाखिलाफी और सच्चाई बताएंगे। चौपाल के कार्यक्रमों में हम युवाओं से संवाद करके उनके मुद्दों को समझने का प्रयास करेंगे।’’ 

यादव ने कहा, ‘‘युवा क्रांति यात्रा के दौरान हम सभी वर्गों के नौजवानों को अपने साथ जोड़ने भी कोशिश करेंगे क्योंकि इस सरकार में नफरत के जरिए युवाओं को बांटा गया है। युवाओं को एकजुट करना और उन तक राहुल गांधी का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य हमने रखा है।’’ 

उन्होंने दावा किया, ‘‘आज देश में किसान के बाद युवा सबसे ज्यादा परेशान है क्योंकि उसके पास रोजगार नहीं है और बहुत सारे लोगों के रोजगार छिन गए हैं। युवाओं का आक्रोश आपको 11 दिसंबर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में जरूर दिखेगा।’’ 

टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत