प्रियंका गांधी के खिलाफ अश्लील ट्वीट करने पर युवक गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Published: February 5, 2019 05:37 AM2019-02-05T05:37:04+5:302019-02-05T05:37:04+5:30

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटिहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 31 के विनोदपुर निवासी मोदी भक्त योगी संजय नाथ के खिलाफ साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने कडी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.

Youth arrested for pornographic tweets against Priyanka Gandhi | प्रियंका गांधी के खिलाफ अश्लील ट्वीट करने पर युवक गिरफ्तार

प्रियंका गांधी के खिलाफ अश्लील ट्वीट करने पर युवक गिरफ्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ अश्लील ट्वीट करने पर बिहार की साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने कटिहार के एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपित युवक ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाये जाने पर प्रतिक्रिया स्वरूप उक्त ट्वीट की थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटिहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 31 के विनोदपुर निवासी मोदी भक्त योगी संजय नाथ के खिलाफ साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने कडी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जाता है कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए योगी संजय नाथ ने ट्वीट कर अश्लील टिप्पणी की थी. बताया जाता है कि प्रियंका गांधी पर अश्लील ट्वीट का विरोध करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता शाहीन सैय्यद ने साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट के एसपी सुशील कुमार को ई-मेल कर शिकायत दर्ज कराई थी.

शिकायती ई-मेल के साथ शाहीन ने ट्विटर का लिंक भी भेजा था. इसके बाद प्रारंभिक जांच के बाद कटिहार पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया गया. कटिहार टाउन थाने के थाना प्रभारी रंजन कुमार ने योगी संजय के खिलाफ आईपीसी की धारा 420/292(ए) और आईटी एक्ट 67 के तहत मामला (99/19, 2 फरवरी, 2019) दर्ज करते हुए योगी संजय नाथ की तलाश शुरू की.

कटिहार पुलिस की टेक्निकल यूनिट ने योगी संजयनाथ के घर का पता लगा लिया. इसके बाद योगी संजय नाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Web Title: Youth arrested for pornographic tweets against Priyanka Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे