युवा उद्यमी पाठक ने लिया यमुना शुद्धिकरण का संकल्प, यमुनोत्री से मथुरा तक करेंगे पदयात्रा

By भाषा | Published: November 28, 2020 03:35 PM2020-11-28T15:35:55+5:302020-11-28T15:35:55+5:30

Young entrepreneur Pathak pledged to purify Yamuna, will undertake a yatra from Yamunotri to Mathura | युवा उद्यमी पाठक ने लिया यमुना शुद्धिकरण का संकल्प, यमुनोत्री से मथुरा तक करेंगे पदयात्रा

युवा उद्यमी पाठक ने लिया यमुना शुद्धिकरण का संकल्प, यमुनोत्री से मथुरा तक करेंगे पदयात्रा

मथुरा, 28 नवम्बर जिले के युवा उद्यमी एवं एटीवी प्रोजेक्ट्स इण्डिया लिमिटेड की सहयोगी कंपनी सैपटेक के संचालक रंजीत महेश पाठक ने यमुना के शुद्धिकरण के संकल्प के साथ अगले वर्ष मार्च माह में अपने साथियों के साथ यमुनोत्री से करीब 700 किलोमीटर की पदयात्रा कर 'यमुना छट' के अवसर पर मथुरा पहुंचेंगे और विश्राम घाट पर यमुना जल अर्पण करेंगे।

पाठक ने आज संवाददाताओं को बताया, ‘‘कोरोना काल में हम लोगों ने तमाम मानवीय गतिविधियों के ठप होने पर नदियों व वातावरण को शुद्ध होते देखा है, इससे सिद्ध होता है कि प्रदूषण की समस्या मुख्यत: मानवनिर्मित है, जिसे सुधारा भी जा सकता है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इसके लिए मथुरा की 'श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद' व यमुनोत्री की 'पंच पण्डा समिति' के सहयोग से आगामी मार्च माह में यमुनोत्री से मथुरा तक यमुना के किनारे बसे सभी नगरों में भ्रमण करते हुए यमुना छट के अवसर पर मथुरा पहुंचेंगे।’’

उन्होंने बताया, वह इस यात्रा द्वारा अपने जैसे तमाम उद्यमियों एवं यमुना भक्तों को यमुना शुद्धि के लिए प्रेरित करने का इरादा रखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Young entrepreneur Pathak pledged to purify Yamuna, will undertake a yatra from Yamunotri to Mathura

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे