लाइव न्यूज़ :

तुम मुर्दाबाद करोगे सीएम योगी और पीएम मोदी को! हम तुम को जिंदा दफन कर देंगेः भाजपा नेता रघुराज सिंह ने दिया विवादित बयान

By भाषा | Updated: January 13, 2020 17:08 IST

नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में यहां एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के स्थानीय नेता रघुराज सिंह ने कहा था, ''ये मुट्ठी भर लोग, केवल एक परसेंट लोग, हमारा पैसा देश का पैसा, टैक्स का पैसा खाकर बेईमान, तुम मुर्दाबाद करोगे योगी और मोदी को ! हम तुम को जिंदा दफन कर देंगे। मोदी-योगी देश और प्रदेश को चलाएंगे और ऐसे ही चलाएंगे, जैसे चला रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देनुमाइश मैदान में सभा हुई थी जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिरकत की थी।तुम दाऊद इब्राहीम का पैसा लेकर हमारे अधिकारियों को घेरोगे, हम घेरने नहीं देंगे। पटक पटक के मारेंगे।

भाजपा के स्थानीय नेता रघुराज सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करने वालों को जिन्दा दफन कर दूंगा।

नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में यहां एक रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने रविवार को कहा था, ''ये मुट्ठी भर लोग, केवल एक परसेंट लोग, हमारा पैसा देश का पैसा, टैक्स का पैसा खाकर बेईमान, तुम मुर्दाबाद करोगे योगी और मोदी को ! हम तुम को जिंदा दफन कर देंगे। मोदी-योगी देश और प्रदेश को चलाएंगे और ऐसे ही चलाएंगे, जैसे चला रहे हैं।’’

नागरिकता संशोधन कानून प्रचार प्रसार के लिए नुमाइश मैदान में सभा हुई थी जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिरकत की थी। मौर्य से पहले रघुराज सिंह ने मंच संभाला था। सिंह ने कहा, ''तुम दाऊद इब्राहीम का पैसा लेकर हमारे अधिकारियों को घेरोगे, हम घेरने नहीं देंगे। पटक पटक के मारेंगे।''

अलीगढ़ निवासी सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों के प्रदर्शन के परिप्रेक्ष्य में उक्त बातें कहीं। भाजपा ने सिंह के विवादास्पद बयान से दूरी बना ली। भाजपा प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा कि सिंह ना तो मंत्री हैं और ना ही विधायक। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने कहा कि सिंह श्रम विभाग की एक इकाई में सलाहकार हैं। 

टॅग्स :मोदी सरकारअलीगढ़अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’