लाइव न्यूज़ :

100 रुपये में देख सकेंगे प्राण प्रतिष्ठा समारोह लाइव, PVR INOX देगा ये सुविधा..

By आकाश चौरसिया | Updated: January 20, 2024 14:08 IST

अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव स्ट्रीम आप अपने पास के सिनेमाघरों में सिर्फ 100 रुपये में देख सकते हैं। इसके साथ ही पीवीआर आइनॉक्स आपको अतरिक्त मुफ्त सुविधाएं भी देने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपीवीआर ने इसके लिए इंडिया टुडे के साथ साझेदारी की हैदेश भर के 70 से ज्यादा शहरों के 160 से ज्यादा सिनेमाघरों में लाइवपीवीआर ने समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का रखा है

नई दिल्ली: अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव स्ट्रीमिंग अब आप बहुत आसानी से अपने शहर के पीवीआर आइनॉक्स सिनेमा हॉल में देख सकते हैं। इसके लिए पीवीआर ऑइनॉक्स ने आजतक के साथ साझेदारी की है। 

पीवीआर ऑइनॉक्स यह समारोह देश भर के 70 से ज्यादा शहरों के 160 से ज्यादा सिनेमाघरों में लाइव प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिखाने जा रहा है। इसके लिए पीवीआर ने समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का रखा है। 

100 रुपये में मिलेगी अतिरिक्त सुविधाआप पीवीआर आइनॉक्स के एप या वेबसाइट के जरिए अपना टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन, सबसे अच्छी बात यह है कि इस आयोजन के लिए सिर्फ आपको 100 रुपये ही देने होंगे। इसमें आपको पॉपकॉर्न और पेप्सी भी मिलेगी।

पीवीआर आइनॉक्स के सह-सीईओ गौतम दत्ता ने कहा, यह समारोह बहुत ही भव्य होगा, इसलिए हमारी तैयारी भी उतनी ही शानदार रहने वाली है। इसके लिए देश के सभी सिनेमाघरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही बताया कि यह उनके लिए यह पल बेहद गौरवानित करने वाला है। 

प्राण प्रतिष्ठा में माना जा रहे है 11,000 से भी ज्यादा गणमान्य लोग शामिल होने वाले हैं। इस सूची में रजनीकांत, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, धनुष, मोहनलाल आदि हैं।

टॅग्स :राम जन्मभूमिअयोध्याराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए