लाइव न्यूज़ :

ओवैसी को योगी की चेतावनी: सीएए पर भावनाओं को भड़काने की कोशिश न करें

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:30 IST

Open in App

लखनऊ/कानपुर, 23 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को फिर से ‘‘अब्बाजान’’ शब्द का इस्तेमाल एक कटाक्ष के रूप में किया और चेतावनी दी कि यदि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर राज्य में माहौल खराब किया गया तो सरकार सख्ती से निपटेगी।

मुख्‍यमंत्री योगी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए उन पर समाजवादी पार्टी (सपा) के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया।

कानपुर के निराला नगर के रेलवे मैदान में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ''हर व्यक्ति जानता है कि ओवैसी सपा के एजेंट बनकर प्रदेश में भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश इस दिशा में आगे बढ़ चुका है और अब दंगा मुक्त प्रदेश के रूप में उत्तर प्रदेश की पहचान है।''

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले हर तीसरे-चौथे दिन दंगे होते थे, आज यहां पर मैं उस व्यक्ति को चेतावनी दूंगा जो सीएए के नाम पर यहां फ‍िर से भावनाओं को भड़काने का कार्य कर रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस अवसर पर ‘चचाजान’ और ‘अब्बाजान’ के इन अनुयायियों से कहूंगा कि वे सावधान होकर सुन लें, अगर प्रदेश की भावनाओं को भड़काकर माहौल खराब करोगे तो फिर सरकार सख्ती के साथ निपटना जानती है।''

योगी ने ‘गुंडाराज’ समाप्त करने और सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया, ''संकट का साथी जब भाजपा है तो वोट पाने का अधिकारी भी भाजपा है।''

पिछले दिनों ओवैसी ने बाराबंकी की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था, ''हम मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) को बताना चाहेंगे, भाजपा को बताना चाहेंगे जिस तरह आपने किसानों के लिए ये तीन कानूनों को वापस लिया, हम आपसे इस बात की मांग करते हैं कि सीएए कानून को वापस लिया जाए।'' उन्होंने चेतावनी दी थी, ‘‘अगर भाजपा सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है, तो हम सड़कों पर उतर आएंगे और यहां (बाराबंकी में) एक और शाहीन बाग बन जाएगा।''

ओवैसी ने कहा था कि सीएए कानून वापस इसलिए लेना चाहिए कि यह संविधान के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मजहब की बुनियाद पर भारत के संविधान में समानता के अधिकार के खिलाफ कानून बनाया।

गौरतलब है कि पिछले साल सीएए के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी के शाहीन बाग इलाके में लंबा धरना प्रदर्शन किया गया था। सीएए का उद्देश्य उन प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है जो अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई हैं और जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश किया है।

योगी ने अपने संबोधन में कहा, ''आजादी के बाद परिवारवादी सोच के लोगों ने, जातिवादी सोच के लोगों ने, वंशवादी सोच के लोगों ने न केवल सामाजिक ताने बाने को छिन्‍न-भिन्‍न किया बल्कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस क्षेत्र के विकास को भी बाधित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।’’ उन्होंने कोरोना काल में सरकार के प्रयासों की चर्चा करते हुए दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश में कोविड रोधी टीकों की 15 करोड़ खुराक लगाई गई है।

राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस मौके पर कहा कि भाजपा का नारा ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है’’, वहीं सपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस का नारा ‘‘कुछ का साथ, कुछ का विकास, गुंडा माफिया का विकास, अपराधियों का साथ और परिवार का विकास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस