लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार की मंत्री ने कहा- मच्छर काटने के बावजूद दलितों के घर खाना खाते हैं बीजेपी नेता

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 4, 2018 15:31 IST

उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री अनुपमा जायसवाल ने गुरुवार को एक विवादित बयान देते हुए कहा कि मच्छर काटने के बावजूद बीजेपी नेता दलितों के घर जाते हैं और खाना खाते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 4 मई। उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री अनुपमा जायसवाल ने गुरुवार को एक विवादित बयान देते हुए कहा कि मच्छर काटने के बावजूद बीजेपी नेता दलितों के घर जाते हैं और खाना खाते हैं। समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए योजनाएं बनाई जाती हैं। इसे लागू कराने और लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार के मंत्री कई क्षेत्रों में दौरा करते हैं। इसके बावजूद उन्हें सारी रात मच्छर काटते रहते हैं।

राज्य के मंत्री सुरेश राणा द्वारा दलित के घर खाना खाने के बाद उठे विवाद बाद मंत्री अनुपमा जायसवाल एक सवाल पूछा गया था जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मच्छर काटने के बावजूद बीजेपी नेता दलितों के घर खाना खाते हैं। 

बता दें कि इससे पहले योगी सरकार के गन्ना विकास और जिला प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने भी दलित के घर खाना खाया था लेकिन उनकी इस पर काफी आलोचना हुई थी। विरोधियों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि राणा ने हलवाइयों के बनाए पालक पनीर, मखनी दाल, छोला, रायता, तंदूर, कॉफी, रसगुल्ला और बोतलबंद पानी का स्वाद चखा था।

हालांकि मंत्री सुरेश राणा ने इस बात से इनकार करते हुए कहा था कि गांव वालों ने गांव में ही खाना बनाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री राणा और उनके सहयोगी रात को अचानक एक दलित के घर खाने पर पहुंचे लेकिन उन्होंने बाहर से खाना और मिनरल वाटर मंगवाया क्योंकि परिवार को मंत्री के आने की सूचना नहीं थी।

इस भोज के तमाम व्यंजन, बर्तन चम्मच-कटोरी पानी की बोतलों तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामला सुर्खियों में आने के बाद दलित परिवार इस मामले में कहा कि उन्हें मंत्री के आने की सूचना नहीं थी, वो लो रात 11 बजे अचानक घर पहुंचे हम सब सो रहे थे उन्होंने हमें जगाया। बाहर से आया हुआ खाना खाया और चले गए।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया