लाइव न्यूज़ :

बंगाल-असम में योगी के भाषणों का भी भाजपा की जीत में रहा अहम रोल! यूपी सीएम ने दोनों राज्यों में कुल 27 जनसभाएं और रोड शो किए

By राजेंद्र कुमार | Updated: May 4, 2026 16:48 IST

सीएम योगी के नजदीकी मंत्री सुरेश खन्ना का दावा है कि पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री योगी ने असम और पश्चिम बंगाल में कुल 27 जनसभाएं तथा रोड शो किया.

Open in App
ठळक मुद्दे योगी ने हिंदुत्‍व के पिच पर दिए भाषण, मुस्लिम तुष्‍टीकरण ममता को लताड़ा बंगाल और असम में योगी के भाषणों से कैसे बदला माहौल योगी के मंत्रियों ने बताया

लखनऊ: असम और पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी रणनीति का कमाल मानी जा रही है. लेकिन इस जीत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी अहम रोल रहा हैं. सीएम योगी के नजदीकी मंत्री सुरेश खन्ना का दावा है कि पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री योगी ने असम और पश्चिम बंगाल में कुल 27 जनसभाएं तथा रोड शो किया. इन जनसभाओं में सीएम योगी ने हिंदुत्व के मुद्दे को जोर-शोर से उठाते हुए मुस्लिम तुष्टीकरण समेत अन्य मुद्दों को लेकर बंगाल और असम की जनता को सावधान किया. उसका असर इन दोनों राज्यों में भाजपा की जीत पर दिख रहा है. कुछ ऐसा ही दावा सीएम योगी के अन्य मंत्री भी कर रहे हैं.   

सीएम योगी के इन भाषणों को रहा अहम रोल 

सीएम योगी के इन मंत्रियों के मुताबिक असम और पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में सीएम योगी की एंट्री को अगर केवल एक स्टार प्रचारक की सक्रियता मान लिया जाए तो यह तस्वीर अधूरी होगी. दरअसल, पार्टी ने उन्हें इन दोनों राज्यों में उतारकर एक बहुस्तरीय राजनीतिक रणनीति को जमीन पर उतारने की कोशिश की. पार्टी ने इन दोनों राज्यों में हिंदुत्व, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक पहचान और विकास के मॉडल एक साथ बुनते हुए योगी आदित्यनाथ को उन सीटों पर उतारा जा रहा है, जहां हिंदुत्व और ध्रुवीकरण का प्रभाव निर्णायक माना जाता है. 

इन सीटों पर मुख्यमंत्री योगी ने अपनी हिंदुत्व के पिच पर लगातार भाषण दिए और मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए ममता सरकार पर तथा असम में कांग्रेस को जमकर लताड़ लगाई. सुरेश खन्ना के मुताबिक सीएम योगी ने पश्चिम बंगाल के माथाभांगा और धुपगुड़ी में आयोजित जनसभा में कहा कि आप चिंता मत कीजिए, टीएमसी के गुंडे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे. ममता बनर्जी सिंहासन खाली करो, भाजपा आ रही है. अब बंगालवासियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है. इसी प्रकार सीएम योगी ने अपनी जनसभाओं में ममता बनर्जी पर प्रहार करते हुए यह कहा कि ममता दीदी को हिंदुओं और जय श्रीराम के उद्घोष से चिढ़ है. 

टीएमसी को मुस्लिम तुष्टिकरण से फुर्सत नहीं है. वह मुसलमानों के अलावा किसी के बारे में नहीं सोचती. बंगाल में आज जय श्रीराम का नारा नहीं लगा सकते क्योंकि सरकार आप पर अत्याचार करती. टीएमसी के गुंडे हमला बोल देते हैं. दुर्गा पूजा से पहले उपद्रव हो जाता है. सरकार दुर्गा पूजा और विसर्जन की अनुमति नहीं देती. गोहत्या कराती है और आम जनता को परेशान करती है. सुरेश खन्ना का दावा है कि सीएम योगी के भाषणों में बंगाल की जनता को प्रभावित किया.  

बंगाल में बुलडोजर का भी हुआ जिक्र 

बंगाल में भी पार्टी का प्रचार करने गए योगी सरकार के आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु कहते हैं कि सीएम योगी ने बंगाल के राजारहाट गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में जब यह कहा कि हम गौमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे. बंगाल को मौलाना, मौलवियों के फतवों की धरती नहीं बनने देना है. बंगाल की धरती को हमें काबा की धरती नहीं बनने देना है. बंगाल की धरती तो मां काली की धरती रहेगी. मां दुर्गा की धरती रहेगी, वंदे मातरम की धरती रहेगी और हर हर महादेव का घोष इस धरा से लगातार चलना चाहिए. तो लोगों ने सीएम योगी के इस कथन को समूचे बंगाल में पहुंचा दिया. 

यहीं नहीं जब सीएम योगी ने अपनी चुनावी जनसभा में यह कहा कि 4 मई के बाद टीएमसी के गुंडे आपके सामने भीख मांगेंगे और घुटने टेकते हुए नाक रगड़ते हुए दिखेंगे.बुलडोजर सुनकर टीएमसी के गुंडे अभी से अंडरग्राउंड होने लगे हैं, तो उनके इस कथन को भी लोगों ने पसंद किया था. अब चुनाव परिणाम आने के बाद यह पता चल रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री की चुनावी रणनीति के साथ मुख्यमंत्री योगी के भाषणों का भी अहम रोल इन दोनों राज्यों में मिली जीत में रहा है.   

टॅग्स :योगी आदित्यनाथपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावअसम विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSuvendu Adhikari Oath Ceremony: शपथ के बाद सुवेंदु अधिकारी के गले में योगी ने डाला भगवा दुपट्टा, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

भारतSuvendu Adhikari Oath: सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के मुख्यमंत्री, जानें कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह

भारतWest Bengal CM announcement: अमित शाह पहुंचे कोलकाता, दक्षिणेश्वर काली मंदिर में की पूजा; जानें कौन बनेगा बंगाल का सीएम?

भारततृणमूल और भारतीय साम्यवाद का अंत ?  

भारतहमीरपुर में यमुना नदी में पलटी नाव, 5 बच्चों सहित 6 लोग लापता; तलाश में जुटी NDRF की टीमें

भारत अधिक खबरें

भारतसुवेंदु अधिकारी के सीएम पद की शपथ लेने के तुरंत बाद अभिषेक बनर्जी ने बंगाल चुनाव में धांधली का आरोप लगाया

भारतMaharashtra 10th Board Results 2026: मराठी भाषा के पेपर में लगभग 80,000 छात्र हुए फेल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतअग्निमित्रा पॉल से लेकर दिलीप घोष तक: सुवेंदु अधिकारी के साथ मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले मंत्रियों की पूरी लिस्ट

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ