लाइव न्यूज़ :

महाकुंभ के जरिए देश में आध्यात्मिक एजेंडे को धार देंगे योगी, उनके दोनों उप मुख्यमंत्री राज्यों में रोड शो करने जाएंगे  

By राजेंद्र कुमार | Updated: November 30, 2024 17:49 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के कई मंत्रियों को दूसरे प्रदेशों में जाकर महाकुंभ की ब्रांडिंग करने का टास्क दिया है, जिसके चलते योगी सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री देश के कई राज्यों में रोड शो करेंगे।

Open in App

लखनऊ: देश में बंटोगे तो कटोगे नारे का जादू चलाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश में हिंदुत्व के आध्यात्मिक एजेंडे को धार देते हुए प्रयागराज में अगले साल होने वाले महाकुंभ की ब्रांडिंग करेंगे। योगी सरकार के मंत्री भी इस कार्य में उनका सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के कई मंत्रियों को दूसरे प्रदेशों में जाकर महाकुंभ की ब्रांडिंग करने का टास्क दिया है, जिसके चलते योगी सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री देश के कई राज्यों में रोड शो करेंगे। राज्यों में रोड शो करने के दौरान यह दोनों उप मुख्यमंत्री उस राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी महाकुंभ में आने के लिए आमंत्रित करेंगे। इसके अलावा महाकुंभ का प्रचार करने के लिए कुछ मंत्रियों को विदेश भी भेजा जाएगा।

मोदी-योगी मंत्र का मतलब समझाएंगे : 

देश में महाकुंभ के प्रचार प्रसार के लिए दिल्ली, मुंबई, जयपुर, गोवा, बेंगलुरु, कोलकाता, गुवाहाटी, देहरादून, भोपाल, इंदौर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, पटना, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, चेन्नई आदि शहरों में रोड शो की तैयारी कर ली गई है। योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के अनुसार, इन सभी राज्यों में सरकार में मंत्री महाकुंभ का प्रचार-प्रसार करते हुए हिंदुत्व और सुशासन के बारे में भी लोगों को बताएंगे। कैसे राज्य में धार्मिक स्थलों को भव्य और बेहतर बनाकर हिन्दुत्व के भावना को मजबूत किया जा रहा है, इसका भी जिक्र करेंगे। वाराणसी में बने बाबा विश्वनाथ धाम और अयोध्या में बनाए जा रहे भव्य राम मंदिर की विशेषताओं को भी इस दौरान बताया जाएगा।

इसके साथ ही योगी सरकार के मंत्री मोदी-योगी द्वारा दिए गए बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक और सेफ रहेंगे मंत्र का मतलब भी समझाएंगे। हिंदुत्व और सुशासन का भी यह मंत्री जिक्र कर यह बताएंगे कि इस बार होने वाला महाकुंभ कैसे हिंदू समाज के लिए अहम है और योगी सरकार इस महाकुंभ को दुनिया भर में प्रचारित प्रसारित करने के लिए क्या कर रही है। मंत्रियों के राज्यों में होने वाले रोड शो और छोटी-छोटी सभाओं में यूपी में कानून के राज और अपराधियों के खिलाफ अभियानों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

वर्ष 2017 से लेकर अब तक यूपी में हुए निवेश आदि के बारे में भी दूसरे प्रदेश की जनता को बताया जाएगा। सुरेश खन्ना का कहना है कि महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर सबसे अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने का रिकॉर्ड इस बार बनेगा। महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। महाकुंभ में लोगों की सुरक्षा के लिए इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही मेले की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। 

टॅग्स :कुम्भ मेलाप्रयागराजयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील