लाइव न्यूज़ :

योगी ने स्कूल खोलने के लिए दस दिनों के भीतर आकलन करने की जिम्मेदारी अफसरों को सौंपी

By भाषा | Updated: February 2, 2021 23:26 IST

Open in App

लखनऊ, दो फरवरी उत्‍तर प्रदेश में अगले दस दिनों के भीतर कक्षा छह से कक्षा 12 तक की पढ़ाई शुरू हो सकती है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को इन कक्षाओं के संचालन के लिए अधिकारियों को आकलन करने की जिम्‍मेदारी सौंपी है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर अनलॉक व्‍यवस्‍था की समीक्षा के दौरान स्थिति के आकलन के निर्देश दिये।

मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया है, ''भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप विद्यालयों में कक्षा छह से कक्षा कक्षा 12 तक की पढ़ाई आगामी दस दिनों में प्रारंभ करने के संबंध में विचार किया जाए। स्थिति का पूरी तरह आकलन करने के बाद ही इन कक्षाओं का संचालन प्रारंभ किया जाए : योगी आदित्‍यनाथ।''

मुख्‍यमंत्री की इस पहल से माना जा रहा है कि अगले दस दिन में कक्षा छह से 12 तक की कक्षाओं में पढ़ाई शुरू हो सकती है।

उल्‍लेखनीय है कि कोविड-19 के कारण मार्च, 2020 से स्कूल बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता