लाइव न्यूज़ :

योगी ने गोरखपुर के खिचड़ी मेले को पूरी तरह प्‍लास्टिक मुक्‍त रखने के दिये निर्देश

By भाषा | Updated: December 20, 2020 22:43 IST

Open in App

लखनऊ, 20 दिसंबर मकर संक्रांति के पर्व पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले और गोरखपुर महोत्‍सव के संदर्भ में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को समय से तैयारी पूरी करने और मेले को प्‍लास्टिक मुक्‍त रखने के निर्देश दिये हैं।

रविवार को यहां जारी सरकारी बयान के अनुसार गोरखपुर पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले एवं गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जाये।

उल्‍लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरक्षपीठ के मह‍ंत भी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रैन बसेरों में अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये और इसके साथ ही शीतलहर के मद्देनज़र ज़रूरतमंदों को कंबल आदि का वितरण भी कराया जाये। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के तहत किसानों को बायो गैस एवं गौवंश संरक्षण व संवर्धन विषयों पर प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू