लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ की प्रार्थना : बाके बिहारी कोरोना का भी अंत करें

By भाषा | Updated: August 30, 2021 21:38 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मथुरा में ठाकुर बांकेबिहारी लाल और राधारानी से प्रार्थना की कि उन्होंने जिस प्रकार द्वापर युग में अनेक राक्षसों का अंत किया, उसी प्रकार वर्तमान समय में लोगों के लिए काल बने कोरोना महामारी रूपी राक्षस का भी अंत करें। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना कर देश व दुनिया के लिए भगवान से मंगलकामना की। वह तय कार्यक्रम से करीब आधा घण्टा देरी से पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘पिछले तीन वर्ष से ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में आने की बहुत कामना थी। लेकिन किसी न किसी अपरिहार्य कारण के चलते ऐसा नहीं हो पाया। लेकिन अब जब यहां आया हूं तो भगवान से यही कामना लेकर आया हूं कि वह इस कोरोना रूपी राक्षस का अंत कर दुनिया को त्रास से मुक्ति दिलाएं। इसने पूरी दुनिया में कोहराम मचा दिया है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना से बहुतों ने अपने लोगों को खोया है। हम उन सभी के साथ सहानुभूति रखते हैं। देश ने प्रधानमंत्री के निर्देशन में कोरोना से लड़ने का कार्य किया है। लेकिन महामारी के दौरान सरकारी संसाधन अक्सर कम पड़ जाते हैं।’’ उन्होंने कहा , ‘‘अभी फिरोजाबाद से आ रहा हूं। पिछले एक सप्ताह पूर्व मथुरा में भी कुछ बच्चों के डेंगू की चपेट में आने की जानकारी मिली थी। तब, छह-सात बच्चे इसकी चपेट में आकर असमय काल-कवलित हो गए थे। फिरोजाबाद में भी मथुरा के समान ही अनेक बच्चे डेंगू आदि मौसमी बीमारियों से असमय ही काल के हाथों जान गवां बैठे। उन सभी परिवारों के साथ हमारी पूरी संवेदना है।’’ उन्होंने कहा, ’’यह अत्यंत दुखद है। लेकिन बीमारी में लापरवाही हमेशा खतरनाक होती है। इसलिए सावधानी और सतर्कता के साथ हम बचाव के सभी उपाय करें, तो महामारी हमारा बाल भी बांका नहीं कर पाएगी। यह धरती तो भगवान की लीला की धरती है। उस समय दृश्य शत्रु थे। भगवान ने उससे मुकाबला किया था। हमें राह दिखाई थी। आज अदृश्य शत्रु के कोरोना रूप में आया है। पूरा विश्वास है कि भगवान हमारी रक्षा करेंगे। इसी आस्था के साथ कोरोना गाइडलाइन जो बनाई गई है, उसका पालन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी