लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने साधा अखिलेश-जयंत पर निशाना, बोले- चौधरी उनका साथ दे रहे हैं, जिनके राज में मुजफ्फरनगर दंगे हुए

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 2, 2022 21:30 IST

यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार ने मुजफ्फरनगर दंगों को संरक्षण देने का काम किया था।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यानथ ने कहा कि हमारी सरकार से पहले सभी जानते हैं कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं थींअखिलेश यादव और जयंत चौधरी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा ये जोड़ी नई नहीं हैजयंत और अखिलेश की जोड़ी फेल है, ये बात तो जनता उन्हें चुनाव में समझाएगी 

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नेताओं के बीच चल रही जुबानी जंग ने आज उस वक्त एक नया मोड़ ले लिया जब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने समाजवादी-लोकदल गठबंधन पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव की सपा सरकार पर मुजफ्फरनगर दंगा कराने का आरोप लगा दिया। 

बुलंदशहर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यानथ ने कहा कि हमारी सरकार आने से पहले आप सब जानते हैं कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, न ही किसान खुश था और न व्यापारियों की कोई सुरक्षा थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी का नाम न लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये जो जोड़ी आपके सामने आई है ये नई नहीं है, पहले भी बन चुकी है।

आदित्यनाथ ने अखिलेश सरकार पर साल 2013 में मुजफ्फरनगर दंगों कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज चौधरी उनके साथ हैं, जिनके कारण मुजफ्फरनजर में दंगे हुए। इसके साथ ही योगी ने यह भी कहा कि जयंत चौधरी, अखिलेश यादव के साथ जो जोड़ी बना रहे हैं वो फेल है, इस बात को जनता उन्हें समझाएगी। 

मुज्जफरनगर दंगे का हवाला देते हुए योगी ने कहा कि दंगे में 2 जाट की हत्या हुई थी और वो लखनऊ वाला लड़का (अखिलेश यादव) जाट को मारने वाले दंगाइयों को इनाम दे रहा था और दिल्ली वाला लड़का (राहुल गांधी) भी दंगाइयों का बचाव कर रहा था।

योगी ने कहा कि 2017 में हमारी सरकार बनने से पहले यूपी में रोज दंगे हुआ करते थे क्योंकि दंगाईयों को सत्ता का संरक्षण मिलता था।  हमारी सरकार आने के बाद दंगाईयों को उस जगह पर पहुंचा दिया गया, जहां उन्हें होना चाहिए।

सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि उस सरकार ने हजारों युवाओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी, जब हमारी सत्ता आयी तो हमने उन्हें न्याय दिया। हमने दंगों का कड़ाई से जवाब दिया क्योंकि बीजेपी कभी ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं करती है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022जयंत चौधरीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथBJPसमाजवादी पार्टीराष्ट्रीय लोक दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप