लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे

By भाषा | Updated: July 5, 2021 22:46 IST

Open in App

वाराणसी (उप्र), पांच जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर सोमवार शाम वाराणसी पहुंचे और उन्होंने विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘गत सात साल में काशी में रिकॉर्ड विकास परियोजनाएं लायी गईं है और विकास हुआ है। शहर में पांच से सात साल में बड़े स्तर पर सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हुआ है।’’

उन्होंने निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समन्वय से विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था का प्रभाव आमजन को महसूस होना चाहिए।

सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में बताया गया कि 736.38 करोड़ रुपए की 75 प्रमुख परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि बुनियादी ढांचे विकसित करने की 417.68 करोड़ रुपए की 64 प्रमुख परियोजनाओं को क्रियान्वित करने के प्रस्ताव तैयार होकर स्वीकृत हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर