लाइव न्यूज़ :

UP: योगी सरकार ने किए 26 IPS अधिकारियों के तबादले

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 2, 2018 15:02 IST

लखनऊ जोन के एडीजी अभय कुमार प्रसाद को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) का एडीजी और आईजी रेंज जय नारायण सिंह को पीएसी मुख्यालय का आईजी बनाया गया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार (2 फरवरी) को 26 आईपीएस अधिकारियों के तबादला कर दिया है। बताया जा रहा है योगी सरकार ने यह फैसला राजधानी लखनऊ में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था को देखते हुए लिया है। सूबे की सरकार ने लखनऊ परिक्षेत्र की कमान सुजीत पांडे (नए पुलिस महानिरीक्षक) को सौंपी है। वहीं, डॉ बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) राजीव कृष्ण को लखनऊ जोन का नया एडीजी बनाया गया है। 

लखनऊ जोन के एडीजी अभय कुमार प्रसाद को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) का एडीजी और आईजी रेंज जय नारायण सिंह को पीएसी मुख्यालय का आईजी बनाया गया है। मिर्जापुर रेंज के आईजी प्रेम प्रकाश को बरेली जोन के नया एडीजी और डीजीपी मुख्यालय में तैनात डी.के ठाकुर को बरेली रेंज का नया आईजी बनाया गया है।

इसी तरह फैजाबाद के आईजी विजय प्रकाश को लखनऊ स्थित महानिदेशक कार्यालय में आईजी बनाया गया है। वहीं, वाराणसी जोन के एडीजी विश्वजीत महापात्रा का भी तबादला कर दिया गया है। प्रतीक्षारत रहे पीवी रामाशास्त्री को एडीजी जोन वाराणसी बनाया गया है।

इन तबादले के आसार पहले ही लगाए जा रहे थे। माना जा रहा है कि इससे जिलों में बिगड़े पुलिस ढांचे में सुधार की कोशिश हो रही है। विभिन्न जोनों में अलग-अलग व्यवस्था होने की आवाज पुलिस महकमे में भी उठने लगी थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील