लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर दंगा 2007: सीएम योगी आदित्यनाथ को इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत, याचिकाकर्ता ने कहा- हमारी भी जीत हुई

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 2, 2018 10:20 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ हाई कोर्ट जाने वाले याचिकाकर्ता रशीद खान के वकील ने कहा कि उनकी याचिका आंशिक रूप से खारिज हुई है लेकिन आदेश उनके पक्ष में है क्योंकि इससे मामले की दोबारा सुनवाई का मौका मिला है।

Open in App

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुरुवार (01 फ़रवरी) को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ी राहत दी। हाई कोर्ट ने निचली अदालत के उस फैसले को उचित माना जिसमें साल 2007 में गोरखपुर में हुए दंगे में सीएम आदित्यनाथ समेत आठ अभियुक्तों के आरोपियों को बरी कर दिया गया था। हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता रशीद खान की याचिका को खारिज कर दिया। खान ने हाई कोर्ट में अपील की थी कि गोरखपुर की स्थानीय अदालत ने अभियुक्तों को बरी करने के खिलाफ उनकी अपील नहीं सुनी थी। हाई कोर्ट ने स्थानीय अदालत से इस मामले में जवाब तलब किया था।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस बाला कृष्णन नारायण ने अपने फैसले में कहा कि स्थानीय अदालत के फैसले में हस्तक्षेप की कोई वजह नहीं है। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता की दलील में कोई दम नहीं है। हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को एक मौका देते हुए आदेश दिया कि सीजेएम गोरखपुर एक बार फिर पूरे मामले को कानून की रोशनी में देखें और स्वतंत्र विवेक से फैसला लें।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार याचिकाकर्ता रशीद खान के वकील फरमान नक़वी ने कहा कि उनकी याचिका आंशिक रूप से खारिज हुई है लेकिन आदेश हमारे पक्ष में है क्योंकि इससे मामले की दोबारा सुनवाई का मौका मिला है। फरमान नकवी ने कहा कि पिछली बार हमें अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला था लेकिन इस बार हाई कोर्ट के आदेश के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने हम भी अपना पक्ष रख सकेंगे।

 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथबीजेपीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर