लाइव न्यूज़ :

बिहार में भी शुरू हुआ योगी आदित्यनाथ मॉडल! बुलडोजर से अपराधियों के ध्वस्त किये जाने लगे मकान, बना चर्चा का विषय

By एस पी सिन्हा | Updated: April 3, 2022 15:01 IST

उत्तर प्रदेश की तरह क्या बिहार में भी बुलडोजर से अपराधियों के मकान ध्वस्त करने का सिलसिला शुरू हो गया है. इसे लेकर राज्य में चर्चा जरूर शुरू हो गई है. मामला सारण से जुड़ा है.

Open in App

पटना: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा योगी आदित्यनाथ के बाद अब बिहार में भी बुलडोजर मॉडल शुरू हो गया है. सूबे में अवैध अतिक्रमण और अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाने का सिससिला शुरू हो गया है. 

राजधानी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाना शुरू किये जाने के बाद अब यूपी की तर्ज पर अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाने लगा है. ऐसा ही एक नजारा सारण जिले में सामने आया है, जहां हत्या के मामले में फरार अपराधियों के घर बुलडोजर चलाया गया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सारण में न्यायालय के आदेश के बाद एक अपराधी के घर पर कुर्की जब्ती के दौरान बुलडोजर लगाकर अभियुक्तों के घर के दरवाजे और खिडकी उखाड़ लिए गए. दरअसल, डोरीगंज थाना क्षेत्र के दफ्दरपुर गांव के रहने वाले सुदीश राय के बेटे सोनू की हत्या 25 मार्च 2021 को इस्माइलपुर के पास एनएच 19 पर कर दी गई थी. 

मृतक के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था. वारदात के बाद से आरोपी जितेंद्र राय और विकास राय फरार चल रहे थे. शनिवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू की. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जेसीबी से घर के दरवाजे, चौखटों को उखाड़ लिए गए.

पुलिस के अनुसार कोर्ट के आदेश पर आरोपी जितेंद्र राय और विकास राय के घरों की कुर्की जब्ती की गई है. जेसीबी की मदद से घर के चौखट और खिडकियों को उखाडा गया और घर से अन्य सामानों को भी जब्त किया गया है. इसके बाद भी अगर आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो कोर्ट के आदेश पर उनके घरों को ध्वस्त कर दिया जाएगा. 

कहा जा रहा है कि प्रशासन की टीम जब कुर्की जब्ती के लिए पहुंची तो जेसीबी देख कई लोग वहां इक्ट्ठे हो गये. मौके पर मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बुलडोजर मॉडल से कार्रवाई की बात चलने लगी. वहीं, पुलिस का कहना है कि अधिक मजदूरों के बदले जेसीबी से ही आसानी से ये काम किया गया.

टॅग्स :बिहार समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब