लाइव न्यूज़ :

लोक सभा चुनाव 2019: योगेंद्र यादव ने चुनाव आयोग से पूछे 6 सवाल

By विनीत कुमार | Updated: March 11, 2019 07:59 IST

योगेंद्र यादव ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि वह इस बार लोक सभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने रविवार शाम किया लोक सभा चुनाव-2019 की तारीखों का ऐलानजम्मू-कश्मीर में विधान सभा चुनाव और लोक सभा चुनाव साथ नहीं कराये जाने पर उठे सवालयोगेंद्र यादव ने पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में चुनाव कराये जाने को लेकर भी पूछे सवाल

चुनाव आयोग की ओर से लोक सभा चुनाव-2019 की तारीखों की घोषणा के साथ ही तमाम पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं। हालांकि, इस बीच चुनाव आयोग की तारीखों और जम्मू-कश्मीर में आम चुनाव के साथ विधान सभा चुनाव नहीं कराने को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। साथ ही कुछ राज्यों में पहले के मुकाबले ज्यादा चरणों में चुनाव कराने के चुनाव आयोग के फैसले को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने पूछा है कि पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में चुनाव क्यों कराये जा रहे हैं।

साथ ही योगेंद्र ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी 4 चरणों में चुनाव कराये जाने को लेकर सवाल उठाया है। योगेंद्र ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से पूछा है कि अगर मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव एक चरण में कराया जा सकता है तो लोक सभा चुनाव क्यों नहीं। योगेंद्र ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा कि वे चुनाव आयोग पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं लेकिन ये सवाल वाजिब हैं।

योगेंद्र ने जम्मू-कश्मीर में लोक सभा चुनाव के साथ विधान सभा चुनाव नहीं कराये जाने पर भी सवाल उठाया है। जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और बीजेपी का गठबंधन टूटने के बाद वहां राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है।

चुनाव आयोग से योगेंद्र के 6 सवाल-

- ओडिशा में 4 चरण में चुनाव जबकि आंध्र प्रदेश/तेलंगाना में 1 चरण में चुनाव क्यों?

- पश्चिम बंगाल में 7 चरण में चुनाव क्यों?

- अगर मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव एक दिन में तो लोक सभा चुनाव 4 चरणों में क्यों?

- बर्फीले क्षेत्रों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग तारीखों में चुनाव क्यों?

- महाराष्ट्र में 4 चरणों में चुनाव क्यों?

- जम्मू-कश्मीर में लोक सभा और विधान सभा चुनाव अलग-अलग क्यों? 

बता दें कि योगेंद्र यादव ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि वह इस बार लोक सभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। यादव ने कहा था कि लोक सभा चुनाव के महत्व को देखते हुए स्वराज इंडिया पार्टी ने तय किया है कि वह इस चुनाव की दौड़ में शामिल होने की बजाय दरी बिछाने का काम करेगी और किसान और नौजवानों के मुद्दे उठाने का काम करेगी। 

चुनाव आयोग ने रविवार को आम चुनाव के तारीखों की घोषणा करते हुए बताया था इस बार 7 चरणों में कुल 543 लोक सभा सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई के बीच मतदान होंगे। सभी चरणों के मतों की गिनती एक साथ 23 मई को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?